पर्यटकों को ठगी से बचाएगी भारत विकास परिषद

By Edited By: Publish:Sun, 09 Dec 2012 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2012 11:45 PM (IST)
पर्यटकों को ठगी से बचाएगी भारत विकास परिषद

जागरण संवाददाता, आगरा: भारत विकास परिषद के एक प्रकल्प के तहत पर्यटकों का दिशा निर्देशन किया जायेगा। जिससे आगरा शहर की छवि अच्छी बनी रहे।

भारत विकास परिषद द्वारा फीरोजाबाद की एफएम वाटिका में 22-23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अंतर्राज्यीय अधिवेशन किया जा रहा है। चेयरमैन हरिनारायण चतुर्वेदी ने होटल वैभव पैलेस में रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिंवेशन का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ.मुरली मनोहर जोशी करेंगे। स्वामी यतींद्रनंद गिरी, साध्वी प्रज्ञा सहित कई संत इसमें भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राज बब्बर होंगे। चार धामों पर बनायी एक डीवीडी का भी विमोचन इसमें किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा सेवा के कई प्रकल्प संचालित किये जा रहे हैं। एक नए प्रकल्प के तहत आगरा में पर्यटकों को गाइड किया जाएगा कि वे किस होटल में जाएं। वे पेइंग गेस्ट के रूप में किस तरह, कहां रहें। ताकि कोई पर्यटक ठगा न जा सके।

अखिल भारतीय संगठन मंत्री हरीश जिंदल ने बताया कि संगठन के सदस्यों में हर वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। देश में 52 हजार सदस्य हैं। इस मौके पर संयोजक अमित कुमार जैन, संजीव जैन, विनोद गोयल, रवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी