बटेश्वर में 297वें दिन हुए आराध्य के दर्शन

24 मार्च से बंद थे बटेश्वर के मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु दोपहर 12 बजे शुरू हुए दर्शन गर्भगृह में नहीं दिया गया प्रवेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:00 AM (IST)
बटेश्वर में 297वें दिन हुए आराध्य के दर्शन
बटेश्वर में 297वें दिन हुए आराध्य के दर्शन

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर में 296 तक दिन अपने आराध्य के दर्शन को बेचैन रहे श्रद्धालुओं की मुराद मकर संक्रांति पर्व पर पूरी हो गई। 297वें दिन वे पूजा-अर्चना तो नहीं कर सके मगर आराध्य का दर्शन लाभ अवश्य लिया। उन्होंने कोरोना महामारी की समाप्ति और देश में सुख-समृद्धि की मनोकामना की। ब्रह्मालालजी मंदिर में शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।

कोरोना काल के चलते बटेश्वर के देवालय 24 मार्च से ही बंद हो गए थे। केवल पुजारियों को ही नित्य पूजा अर्चना की अनुमति थी। इससे यहां के दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा था। मंदिर महंत भी कई बार स्थानीय प्रशासन से मंदिरों को खुलवाने की मांग कर चुके थे। 12 जनवरी के अंक में दैनिक जागरण ने यह बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर मंदिर को खोले जाने की तैयारी है। गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए ब्रह्मालालजी मंदिर को खोला गया। दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बटेश्वर के मंदिर में पहुंच दर्शन लाभ लिया। इसके बाद मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक श्रद्धालु फिलहाल गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सके। वे बाहर से ही त्रिलोकीनाथ के दर्शन कर लौट गए। हालांकि सुबह आने वाले श्रद्धालु दर्शन लाभ नहीं उठा सके। वनखंडेश्वर मंदिर पर प्रसाद का वितरण

मकर संक्रांति पर्व पर बटेश्वर के प्रसिद्ध वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर महंत गौरव गोस्वामी ने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे।

chat bot
आपका साथी