यमुना पर बने बैराज, किनारों पर हो सफाई

आगरा: एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर गुरुवार शाम सभा हुई। वक्ताओं ने यमुना में अविरल जल प्रवाह और डाउन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM (IST)
यमुना पर बने बैराज, किनारों पर हो सफाई
यमुना पर बने बैराज, किनारों पर हो सफाई

आगरा: एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर गुरुवार शाम सभा हुई। वक्ताओं ने यमुना में अविरल जल प्रवाह और डाउन स्ट्रीम में बैराज बनवाने की मांग उठाई। इसके साथ उन्होंने यमुना किनारों पर सफाई कराने पर जोर दिया।

रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को एक समग्र राष्ट्रीय नदी नीति संसद में घोषित करने चाहिए। नेशनल रिवर्स अथॉरिटी बनाई जाए। आगरा में ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण को डाउन स्ट्रीम में बैराज शीघ्र बनवाया जाए। शैलेंद्र सिंह नरवार ने कहा कि बारिश में यमुना में प्रचुर मात्रा में जल प्रवाह बना रहता है। इसको संचित करने के लिए डाउन स्ट्रीम में बैराज की आवश्यकता है। सभा के बाद यमुना मैया की आरती की गई। आरती गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय और पं. जुगल किशोर ने कराई। अध्यक्षता गणेश प्रसाद पांडेय ने और संचालन चतुर्भुज तिवारी ने किया। राजीव गुप्ता, डॉ. गिरिजाशकर शर्मा, निधि पाठक, पद्मिनी अय्यर, श्रवण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी