शाहदरा में नकली खाद बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ीं--फोटो

जागरण संवाददाता, आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र के शाहदरा में नकली खाद बनाने की दो फैक्ट्रियां चल रह

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 01:45 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 01:45 AM (IST)
शाहदरा में नकली खाद बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ीं--फोटो

जागरण संवाददाता, आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र के शाहदरा में नकली खाद बनाने की दो फैक्ट्रियां चल रही थीं। बुधवार को पुलिस ने इन फैक्ट्रियों पर छापा मारकर संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ छत्ता बीएस त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। फैक्ट्री को बंद करके भागने की कोशिश करते मालिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान यहां नामी कंपनियों की खाद की बोरियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले मुख्य आरोपी संजीव सिंह और अवनीश हैं। दोनों नालंदा स्टेट, ताजगंज (आगरा)के रहने वाले हैं। मौके से पकड़े तीन अन्य लोगों ने अपना नाम कृष्णवीर सिंह, नफीस और हरिओम बताया। कृष्णवीर सिंह, मैनपुरी के थाना बरनाहल का रहने वाला है और एक गोदाम इसी का है। दूसरा गोदाम मुनेश जैन का है।

अवनीश और संजीव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लाल बजरी और मिट्टी में नमक मिलाने के बाद खाद (पोटाश) बनाते थे। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा मैनपुरी, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस आदि जिलों में ये खाद आपूर्ति की जा रही थी। पुलिस ने मौके से लगभग दस लाख रुपये का नकली माल बरामद किया है। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया जिन कंपनियों की नकली खाद बनाकर बाजार में बेची जा रही थी, उन सभी को सूचना दे दी है। कंपनियों के अधिकारियों को बुलाया है, आरोपियों के खिलाफ उक्त कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से भी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

100 रुपये में तैयार, 500 में बिक्री

फैक्ट्री में नकली खाद 100 रुपये में तैयार होती थी। इसमें लाल मिट्टी और नमक के अलावा ब्राडेड कंपनियों के नाम से बोरी छापना तक शामिल है। नकली खाद की बोरी को वह बाजार में 500 रुपये में बेचते थे। माना जा रहा है कि यही खाद अपने खेतों में बिखेर कर अच्छी पैदावार का सपना देखने वाले तमाम किसान मायूस हुए होंगे। इस नकली खाद से उनकी फसल बर्बाद हो गई होगी।

chat bot
आपका साथी