¨हदुओं के देश में सुरक्षित नहीं है गाय व मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: विश्व ¨हदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को संगठन के सभी नगरों में मनाया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
¨हदुओं के देश में सुरक्षित नहीं है गाय व मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: विश्व ¨हदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को संगठन के सभी नगरों में मनाया गया। आवास विकास सेक्टर-7 स्थित श्रीसीताराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ¨हदुओं के देश में न गंगा सुरक्षित है और न गोमाता। वहीं आस्था के केंद्र मठ मंदिरों पर भी हमले हो रहे हैं।

प्रांत संगठन मंत्री मनोज ने बताया कि मुंबई के संदीपनी आश्रम में 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन धर्म गुरुओं ने एकमत होकर विहिप की स्थापना की थी। धर्मगुरुओं का मानना था कि ¨हदुओं की आवाज उठाने वाला कोई संगठन नहीं है। उसके बाद से विहिप दुनिया के 24 देशों में काम कर रहा है। प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर का कहना था कि वर्तमान में देश में विहिप जैसे संगठनों की बड़ी आवश्यकता है। देश में ¨हदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लव जिहाद के नाम पर ¨हदू बेटियों को फंसाया जा रहा है। हमें ¨हदुओं की सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहना होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक बंटी ठाकुर, विनोद शर्मा, सोनू दीक्षित, अमित कुमार, तरुण कुमार, शैलेंद्र राघव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी