राजयोग से होता ही जीवन सरल

जागरण संवाददाता, आगरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 10:03 PM (IST)
राजयोग से होता ही जीवन सरल

जागरण संवाददाता, आगरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया। इसमें राजयोग करने के लिए सभी का आह्वान किया।

मोहन नगर, शाहदरा चुंगी स्थित आश्रम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता सूरजमुखी इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल नाहर सिंह थे। ध्वजारोहण क्षेत्रीय प्रभारी विमला बहन ने किया। उन्होंने कहा कि राजयोग से तनाव दूर होता है और जीवन सरल हो जाता है। इस मौके पर प्रकृति प्रेम से संबंधित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। सत्यप्रकाश, रिषी, विनय, शंभू, कन्हाई, लक्ष्मण आदि ने भजन प्रस्तुत किए। आश्रम की प्रभारी विनीता बहन ने अतिथियों का स्वागत किया।

जुग-जुग जीये जशोदा तेरौ लाला (फोटो दयालबाग)

आगरा: ठाकुर श्रीगिरिराज महाराज सेवा संस्थान ने दयालबाग स्थित शारदा बिहार में भागवत सप्ताह के 5 वें दिन शुक्रवार को नंदोत्सव मनाया। गुसाईं सतीशचंद्र आचार्य ने कथा श्रवण कराई। नंद बाबा राममूर्ति गर्ग, वासुदेव डॉ.अभय गर्ग, यशोदा डॉ.रुचि गर्ग, बाल कृष्ण अयान गर्ग बने। इससे नंदोत्सव सजीव हो गया। बाल कृष्ण को उत्सव में नंद बाबा ने सभी को उपहार वितरित किए और सभी ने आरती उतारी।

chat bot
आपका साथी