हमारी मां हैं माता मरियम

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 09:30 PM (IST)
हमारी मां हैं माता मरियम

जागरण संवाददाता, आगरा: प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरी चर्च का वार्षिक समारोह शनिवार को शुरू हो गया। 90 वर्ष पुराने ऐतिहासिक चर्च में वार्षिक समारोह की शुरुआत पवित्र मिस्सा व नवीना की रस्म के साथ हुई।

शनिवार की शाम सेंट लारेंस गुरुकुल के गुरुकुलाचार्य फादर जोसेफ डाबरे ने पल्ली पुरोहित फादर मून लाजरस, फादर जॉन रोशन परेरा, फादर राजन दास व अन्य पुरोहितों के साथ उद्घाटन का पवित्र मिस्सा चढ़ाया। फादर जोसेफ डाबरे ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह की माता मरियम हम सबकी मां हैं। वह ईश्वर और मनुष्य जाति के बीच माध्यम हैं। हमारे कल्याण के लिए वह निरंतर ईश्वर से विनती करती रहती हैं। सेंट मेरी चर्च के प्रधान पुरोहित फादर मून लाजरस ने बताया कि चर्च का वार्षिक समारोह सात सितंबर को मनाया जाएगा। महापर्व से पहले के नौ दिन विश्वासियों के लिए आध्यात्मिक तैयारी के होते हैं। इन दिनों विशेष बाइबिल पाठ, प्रवचन, भजन, गीत, प्रार्थना व माला विनती जाप होंगे। गिरजाघर देर शाम तक लोगों के दर्शन के लिए खुला रहेगा। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष माइकिल सिल्वेरा ने मसीही जनों से वार्षिकोत्स्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य कमाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी