गोकशी को लेकर तनाव, पुलिस चौकी घेरी

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 11:18 PM (IST)
गोकशी को लेकर तनाव, पुलिस चौकी घेरी

जागरण संवाददाता, आगरा: एत्माद्दौला के इस्लाम नगर में शुक्रवार को सुबह गोकशी को लेकर तनाव फैल गया। गाय का सिर कटा शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद पुलिस चौकी का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने मौके से गाय का शव उठाकर अंतिम संस्कार कराया।

टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर में सुबह ही लोगों को गोकशी की सूचना मिली थी। क्षेत्र के कुछ लोग वहां पहुंचे तो गोकश बाइक और स्कूटर छोड़कर भाग गए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी, मगर काफी देर तक वहां कोई नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। हिंदू वादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में लोग दोपहर के समय वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस चौकी फाउंड्री नगर का घेराव कर लिया। तनाव की स्थिति बनते देखकर पुलिस ने गाय के शव को कब्जे में लेकर झरना नाले के पास शव का अंतिम संस्कार कराया। पंद्रह दिन पहले झरना नाले के पास तीन गायों के कटे हुए शव मिले थे। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा था। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद लोगों ने गोकशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विरोध जताने वालों में अविनाश राणा, राजन गुप्ता, मनोज सोलंकी, महेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी