Xiaomi की नई स्मार्ट टीवी Mi TV 5 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीन में नवंबर 2019 में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि भारत में इस स्मार्ट टीवी को अगले साल की शरुआत में पेश किया जा सकता है। दोनों स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी स्क्रीन का सपोर्ट दिया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 07:01 AM (IST)
Xiaomi की नई स्मार्ट टीवी Mi TV 5 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Mi Smart TV की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Xiaomi की तरफ से नई Mi TV 5 स्मार्ट टीवी सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे जल्द ही भारत बाजार में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्ट टीवी Mi TV5 और Mi TV5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के नए टीजर से इसका खुलासा हुआ है। साथ ही Xiaomi की तरफ से मीडिया आउटलेट भेजा गया है, जिसमें Quantum Leap Ahead का  जिक्र किया गया है। Quantum शब्द Mi TV 5 Pro की तरफ इशारा किया गया है, जो कि अल्ट्रा-एचडी क्वांटम Dot LED (QLED) स्क्रीन सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में आएगा।

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro कीमत और स्पेसिफिकेशन्स 

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीन में नवंबर 2019 में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि भारत में इस स्मार्ट टीवी को अगले साल की शरुआत में पेश किया जा सकता है। Mi TV 5 के साथ Mi TV 5 Pro वेरिएंट में अल्ट्रा एचडी स्क्रीन का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होगा। Mi TV 5 को चीन में CNY 2,999 (करीब  33,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वही Mi TV 5 Pro को CNY 3,699 (करीब 41,700 रुपये) में पेश किया गया है। चीन से अलग भारत में इन दोनों स्मार्ट टीवी को ज्यादा प्राइस प्वाइंट में लॉन्च किया जा सकता है। Mi TV 5 को भारत में 39,999 रुपये और Mi TV 5 Pro को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro में QLED स्क्रीन का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही दोनों स्मार्ट टीवी में HDR सपोर्ट दिया जा सकता है। इन दोनों मॉडल में Android TV के साथ ही PatchWall का सपोर्ट दिया जा सकता है। Mi TV 5 स्मार्ट टीवी 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगी। 

chat bot
आपका साथी