इंटेल चिपसेट के साथ आ रहा Xiaomi MI Pad 2 टैबलेट

गत वर्ष Xiaomi ने अपना पहला टैबलेट MI Pad को लॉन्च किया था जो इस वर्ष भारत में आया है। इसके बाद अब कंपनी MI Pad टैबलेट का नया संस्करण ‘Xiaomi MI Pad 2’ लाने वाली है जो दिसंबर में लांच की जाएगी।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2015 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2015 12:28 PM (IST)
इंटेल चिपसेट के साथ आ रहा Xiaomi MI Pad 2 टैबलेट

गत वर्ष Xiaomi ने अपना पहला टैबलेट MI Pad को लॉन्च किया था जो इस वर्ष भारत में आया है। इसके बाद अब कंपनी MI Pad टैबलेट का नया संस्करण ‘Xiaomi MI Pad 2’ लाने वाली है जो दिसंबर में लांच की जाएगी। MI Pad 2 टैबलेट को इंटेल चिपसेट के साथ लाया जाएगा।

हाल ही चीन की वेबसाइट गीकबेंच पर इस टैबलेट को लिस्ट किया गया और वहीं से इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लीक हुए।

Mi डिवाइसेज के लिए Xiaomi इंडिया का Mi Protect प्लान

आने वाले नये टैबलेट ‘Xiaomi MI Pad 2’ टैबलेट को विंडोज और एंड्रायड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लांच किया जाएगा। गीकबेंच पर लिस्ट किया गया डिवाइस एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप आधारित यह टैबलेट इंटेल एक्स जेड8500 चिपसेट पर चलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार Xiaomi MI Pad 2 टैबलेट को मैटल फ्रेम पर पेश किया गया है और इसमें फ्रंट और बैक में आपको ग्लास देखने को मिलेगा।

Xiaomi ने 20,000 एमएएच का पावर बैंक किया लांच

Xiaomi MI Pad टैबलेट में 2.2Ghz का क्वाडकोर प्रोसेसर, 2GB रैम मेमोरी और 16GB का इंटरनल स्टोरेज है। अब तक इसके कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी