108MP कैमरे के साथ Xiaomi Mi CC9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

Xiaomi Mi CC9 Pro स्मार्टफोन 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है जिसकी खासियत 108 मेगापिक्सल का कैमरा है...

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 02:38 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 02:38 PM (IST)
108MP कैमरे के साथ Xiaomi Mi CC9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
108MP कैमरे के साथ Xiaomi Mi CC9 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने इसी साल चीनी मार्केट में Mi CC9 सीरीज को पेश किया गया था जिसके तहत Mi CC9 और Mi CC9e दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। वहीं  को लॉन्च किया था। वहीं अब इस सीरीज में कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। सामने आई लीक्स के अनुसार ये फोन 24 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।  लॉन्च करने वाली है। इस फोन में खास फीचर के तौर पर 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ये फोन Snapdragon 730G चिपसेट पर आधारित होगा। सामने आई लीक्स के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को 24 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। 

Weibo के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार Mi CC9 Pro चीन में 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G चिपसेट का उपयोग किया गया है। सबसे खास फीचर के तौर पर फोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर दिया गया है जो कि 6K रेजोल्यूशन के साथ शानदार वीडियो कैप्चर कर सकता है। फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं पिछले दिनों लॉन्च किए गए Mi CC9 और MI CC9e के फीचर्स की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। ये फोन Snapdragon 710​ चिपसेट पर काम करते हैं। Mi CC9 में 1080x2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जबकि Mi CC9e में 6.088 इंच का एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1560 है। दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।

chat bot
आपका साथी