Samsung Galaxy के इन डिवाइस में नहीं मिलेगा Android 14 अपडेट, लिस्ट में A और Z-series भी शामिल

सैमसंग गैलेक्सी ने बीते साल ही अपने यूजर्स के लिए Android 13-based One UI 5.0 अपडेट पेश किया था। अब माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी के कुछ फोन में लेटेस्ट Android 14 अपडेट नहीं मिलेगा। फोटो- जागरण

By Shivani KotnalaEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2023 04:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2023 04:06 PM (IST)
Samsung Galaxy के इन डिवाइस में नहीं मिलेगा Android 14 अपडेट, लिस्ट में A और Z-series भी शामिल
These Samsung Galaxy Smartphone Will Not Get Android 14 Update, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग गैलेक्सी के कुछ स्मार्टफोन डिवाइस में यूजर्स को Android 14 बेस्ड नया अपडेट नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी की S20 सीरीज भी शामिल रहेगी। हालांकि, अभी तक टेक कंपनी गूगल ने अपने नए मेजर ओएस अपडेट को रिलीज नहीं किया है।

गूगल इस नए अपडेट को पेश करने की तैयारियों में है। नए अपडेट के साथ यूजर के लिए नए सुधारों के साथ-साथ नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ने अपने यूजर्स के लिए बीते साल ही Android 13 बेस्ड One UI 5.0 अपडेट रोलआउट किया था।

सैमसंग के किन स्मार्टफोन में नहीं पेश होगा Android 14 अपडेट

एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी Android 14-based One UI 6 अपडेट को कुछ ही स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए पेश करेगा। नया अपडेट नए Galaxy S23 series के लिए लाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी के 3 साल पुराने हैंडसेट डिवाइस को भी नया अपडेट मिल सकता है।

हालांकि, माना जा रहा है कि Galaxy S20 series, S20 FE, Galaxy S10 Lite जैसे मॉडल्स में नया अपडेट नहीं देखा जा सकता है। इन मॉडल्स के लिए केवल सिक्योरिटी अपडेट ही पेश हो सकते हैं।

रिपोर्ट का दावा है कि Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra, Galaxy S10 Lite, and Galaxy S20 FE के लिए Android 14 अपडेट नहीं लाया जा रहा। यही नहीं, कंपनी के फोल्डेबल हैंडसेट भी इस लिस्ट में शामिल रहेंगे। Galaxy Z series के तहत आने वाले डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold 2 और Galaxy Z Flip में भी नया अपडेट नहीं मिलेगा।

A Series के इन स्मार्टफोन में भी नहीं मिलेगा अपडेट

इसके अलावा खबरें हैं कि सैमसंग गैलेक्सी की A Series के कुछ स्मार्टफोन भी नए अपडेट को नहीं पा सकेंगे। A Series में Samsung Galaxy A22, Galaxy A32, Galaxy A51, Galaxy A71 और गैलेक्सी टैबलेट में भी नया अपडेट देखने को नहीं मिलेगा।

वहीं, Galaxy Note 10 Lite और Note 20 series में नहीं अपडेट पेश नहीं होने की रिपोर्ट है।

एंड्रॉइड 13 अपडेट में पेश हुए थे खास प्राइवेसी फीचर्स

दरअसल गूगल का एंड्रॉइड ओपरेटिंग सिस्टम Android 13-based One UI 5.0 के लेटेस्ट अपडेट के साथ आता है। इस अपडेट में यूजर्स को लिए प्राइवेसी फीचर्स को सुधार के साथ लाया गया था। इसके अलावा, नए अपडेट में बैटरी लाइफ भी सुधार किया गया था। इस अपडेट के साथ यूजर्स को उनके डिवाइस में स्पेस बचाने की सुविधा भी पेश की गई थी।

chat bot
आपका साथी