Sony Xperia XZ4 की तस्वीरें हुई लीक, बड़े डिस्प्ले के साथ जानें क्या हो सकती हैं खासियतें

Sony Xperia XZ4 की तस्वीरों के मुताबिक, फोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन का पैनल हर बार से ज्यादा बड़ा है। इसमें 21:9 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया जा सकता है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 09:27 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 09:27 AM (IST)
Sony Xperia XZ4 की तस्वीरें हुई लीक, बड़े डिस्प्ले के साथ जानें क्या हो सकती हैं खासियतें
Sony Xperia XZ4 की तस्वीरें हुई लीक, बड़े डिस्प्ले के साथ जानें क्या हो सकती हैं खासियतें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Sony जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट Xperia XZ4 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे MWC 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। वैसे तो पिछले कुछ महीनों में इस फोन के बारे में काफी जानकारी लीक हुई है। पिछले साल एक रेंडर लीक के मुताबिक फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देने की बात कही गई थी। साथ ही 6.5 इंच का नॉच डिस्प्ले भी दिए जाने की संभावना जताई गई थी। अब Sony Xperia XZ4 की कुछ इमेजेज लीक हुई हैं जो पिछले लीक को गलत साबित करती हैं।

Sony Xperia XZ4 की लीक हुई तस्वीर:

फोटो साभार: sumahoinfo

तस्वीरों के मुताबिक, फोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन का पैनल हर बार से ज्यादा बड़ा है। इसमें 21:9 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया जा सकता है। यह रेश्यो बहुत ज्यादा डिवाइसेज में नहीं दिया गया है। अगर यह लीक सही साबित होता है तो Sony Xperia XZ4 उन पहली डिवाइसेज में एक होगा जो इस रेजोल्यूशन के साथ पेश किया जाएगा। लीक हुई तस्वीरें अच्छी क्वालिटी की नहीं हैं ऐसे में यह नहीं पता चल पाया कि यह किस UI पर काम करता है। लेकिन इसके बॉटम में दिए गए पिल-शेप्ड बटन को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह फोन एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। फोन की स्क्रीन पर दायीं तरफ सी-थ्रू बार दी गई है जो Xperia XZ3 के सेंसर फंक्शन से मिलती जुलती है।

पढ़ें अन्य फीचर डिटेल्स:

खबरों के मुताबिक, Xperia XZ4 स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करेगा। बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर 5G मॉडम और बेहतर AI परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 6 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 3900 एमएएच की बैटरी भी दी जाने की उम्मीद है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिए जाने की उम्मीद है। MWC 2019 में Sony कंपनी अपने Xperia XA3 और Xperia L3 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

Paytm Mall Republic Day सेल: इन 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 9000 रुपये तक का कैशबैक

LG G8 को MWC 2019 से एक दिन पहले 24 फरवरी को किया जा सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

Moto G7 सीरीज 7 फरवरी को हो सकती है लॉन्च, लीक हुई स्पेसिफिकेशन डिटेल्स 

chat bot
आपका साथी