लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन की कीमत हुई लीक

Samsung Galaxy Z Flip के साथ ही Galaxy S20 की भी कीमत लीक हुई है और उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टफोन अगले महीने बाजार में दस्तक दे सकते हैं

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 01:48 PM (IST)
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन की कीमत हुई लीक
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन की कीमत हुई लीक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Z Flip कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन हो सकता है और लीक्स के अनुसार कंपनी इसे 11 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी 11 फरवरी को Galaxy Unfold event का आयोजन करने वाली है और इसी इवेंट में अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन को भी शोकेस कर सकती है। अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में अभी तक सामने आई जानकारियों के अनुसार इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं अब इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। 

ट्वीटर पर एक टिप्स्टर ने Samsung Galaxy Z Flip फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर की है और इसमें बताया गया है कि इसे €1400 यानि लगभग 1,10,300 रुपये हो सकती है। हलाांकि पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है ​कि ये फोन की संभावित कीमत है और लॉन्च के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है। 

So just heard S20 prices. Expect these to be lower than listed but at the moment we are expecting:

S20 5G: €900-1000

S20+ 5G: €1050-1100

S20 Ultra 5G: €1300

Galaxy Z Flip is supposed to be about €1400 but I expect that to change before launch.

— Max Weinbach (@MaxWinebach) 20 January 2020 

इसके अलावा Galaxy S20 सीरीज की कीमत के बारे में भी इस ट्वीट में जानकारी दी गई है। Galaxy S20 5G की कीमत €900-1000, Galaxy S20+ 5G की कीमत €1050-1100 और S20 Ultra 5G की कीमत €1300 हो सकती है। यानि भारतीय कीमत के अनुसार इनकी शुरुआती कीमत 71,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। 

Samsung Galaxy Z Flip के फीचर्स की बात करें तो अभी तक सामने आई लीक्स के अनुसार इस फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। जबकि इसका फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का होगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार यह फोन ब्लैक, और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है और कंपनी इसे 256जीबी स्टोरेज के साथ में पेश करेगी। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच का डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.1 पर पेश होगा। 

chat bot
आपका साथी