Samsung Galaxy W20 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सांमने

Samsung Galaxy W20 5G इस स्मार्टफोन के लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन की नई लीक सामने आई है जिसमें स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को रिवील किया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 07:26 PM (IST)
Samsung Galaxy W20 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सांमने
Samsung Galaxy W20 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सांमने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने एक और 5G स्मार्टफोन को इस महीने लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपने अगले 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy W20 5G को इस महीने की 19 तारीख को लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन की नई लीक सामने आई है जिसमें स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को रिवील किया गया है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा। चाइना टेलिकॉम ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को सोशल मीडिया के जरिए रिवील किया है। इसके पोस्टर में इस स्मार्टफोन के बैक और साइड पैनल को दिखाया गया है। साथ ही, इसके लॉन्च डेट के बारे में भी बताया गया है।

Samsung Galaxy W20 5G के टीजर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें Samsung Galaxy Fold (रिव्यू) की तरह ही साइड में वॉल्यूम की और पावर बटन दिया गया है। फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, फोन में इन हाउस Exynos 990 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि 5G मोडम को सपोर्ट कर सकता है।

हालांकि, पिछले दिनों कंपनी ने अपने एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन को टीज किया था। कंपनी फिलहाल इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेगा, इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। पिछले दिनों आई लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy W20 5G एक अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे बीच से फोल्ड किया जा सकेगा। हालांकि, फोन के लॉन्च होने के बाद ही इसके बारे में सही जानकारी उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy Fold (रिव्यू) की बात करें तो इसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को पहली बार 4 अक्टूबर को भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब इस स्मार्टफोन को दोबारो प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7.3 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन के साथ ही 4.8 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोन 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है और इसकी कीमत Rs 1,64,999 है। इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर्स से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी