Samsung जल्द लॉन्च करेगा पहला बजट 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास

Samsung ने पहले ही ग्लोबली Galaxy A42 नाम से 4G डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। फोन को ग्रे ब्लेक और व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 09:30 AM (IST)
Samsung जल्द लॉन्च करेगा पहला बजट 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास
Samsung जल्द लॉन्च करेगा पहला बजट 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने भारत में इस साल 4G स्मार्टफोन की लंबी रेंज पेश की है। लेकिन अब जल्द ही कंपनी देश में पहला बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसे Galaxy A42 के नाम से ही जाना जाएगा। इसे चीन की 3C वेबसाइट पर लिस्ट करने के संकेत मिले हैं। इससे पहले Samsung Galaxy A42 स्मार्टफोन को सबसे पहले जून माह के अंत में Sammobile पर लिस्ट किया गया था। फोन को अगले साल यानी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung ने पहले ही ग्लोबली Galaxy A42 नाम से 4G डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब कंपनी इसके 5G डिवाइस को लॉन्च करेगी।

Galaxy A42 स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार लीथियम ऑयन बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Galaxy A42 5G स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन को ग्रे, ब्लेक और व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स को छोड़ दें, तो फिलहाल Samsung की तरफ से अधिकारिक तौर पर फोन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

बता दें कि Samsung पहले Galaxy A41 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। यह स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था, जिसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई थी। लेकिन नए 5G स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी गई है। साथ ही फोन की कीमत में भी पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ इजाफा देखने को मिल सकता है। भारत में 5G स्मार्टफोन का बाजार अभी काफी सीमित है। यहां तक कि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक 5G स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई है। लेकिन अगले साल 2021 तक नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung Galaxy A41 5G स्मार्टफोन के साथ ही बाकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां साल 2021 में 5G स्मार्टफोन के साथ भारत में दस्तक दे सकती हैं।

(Written by- Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी