आखिरकार खत्म होने जा रहा ग्राहकों का इंतजार, Redmi Pad SE भारत में इस दिन होगा लॉन्च
शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए बीते साल Redmi Pad SE लॉन्च किया था। इस टैबलेट को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। अब टैबलेट को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। दरअसल कंपनी भारत में Smarter Living 2024 इवेंट को आयोजित करने जा रही है। इवेंट 23 अप्रैल को होने जा रहा है। इस इवेंट में कई स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने बीते साल अपने ग्राहकों के लिए Redmi Pad SE लॉन्च किया था। इस टैबलेट को कंपनी ने बीते साल अगस्त में लॉन्च किया था।
हालांकि, उस दौरान कंपनी ने इस टैबलेट को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश नहीं किया था। इसी कड़ी में कंपनी ने इस टैबलेट को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी दे दी है।
किस दिन लॉन्च होगा Redmi Pad SE
दरअसल, कंपनी भारत में Smarter Living 2024 इवेंट को आयोजित करने जा रही है। इवेंट 23 अप्रैल को होने जा रहा है। इस इवेंट में कई स्मार्ट प्रोडक्ट्स को लाया जा रहा है। इन प्रोडक्ट में Redmi Pad SE को भी लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः भारत में एंट्री के लिए तैयार है Redmi Pad Pro, जानिए क्यों खास है ये डिवाइस
किन खूबियों से लैस है Redmi Pad SE
कितनी थी कीमत
Redmi Pad SE को कंपनी ने 199 Euros (18,110 रुपये) में लॉन्च किया था। Redmi Pad SE को ग्राहकों के लिए तीन कलर ऑप्शन Lavender Purple, Graphite Gray और Mint Green में लाया गया था।