Realme TV तीन स्क्रीन साइज के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

Realme जल्द ही अपने पहले स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्ट टीवी को हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 11:20 AM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 11:23 AM (IST)
Realme TV तीन स्क्रीन साइज के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने
Realme TV तीन स्क्रीन साइज के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन की तरह ही भारत स्मार्ट टीवी के लिए पिछले कुछ सालों में एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। जिसे देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारत में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने लगी हैं। पिछले साल ही Nokia, Motorola और Oneoplus ने अपने स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किए हैं। Xiaomi और Micromax पहले से ही भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी उतार चुकीं हैं। अब, OPPO के सब ब्रांड Realme भी भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Realme X50 Pro के लॉन्च के समय ही इस स्मार्ट टीवी के बारे में घोषणा की थी। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Realme के अलावा OPPO भी अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

Realme TV को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। जो यह दर्शाता है कि कंपनी इसको लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज Narzo 10 और 10A के साथ लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को कोरोनावायरस के भारत में बढ़ते मामले को देखते हुए लॉन्च नहीं किया गया था। अब, इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, इसे दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों के अलावा कंपनी 55 इंच वाले Android TV को प्रीमियम रेंज में लॉन्च कर सकती है। 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी फीचर का सर्टिफिकेशन मिला है। जो कि इसके रिमोट कंट्रोल के लिए दिया सकता है।

प्रीमियम Android TV की बात करें तो 55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Amazon Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें QLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये HDR10+ 4K रिजोल्यूशन आदि को सपोर्ट कर सकता है। इसके फीचर्स भी Oneplus TV Q1 की तरह दिए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी