Realme C3 और Realme 5i जल्द दे सकते हैं स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Realme C3 और Realme 5i स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 01:17 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 01:17 PM (IST)
Realme C3 और Realme 5i जल्द दे सकते हैं स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक
Realme C3 और Realme 5i जल्द दे सकते हैं स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अगले वर्ष अपना X50 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की पहला 5G स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही कंपनी दो अन्य स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Realme C3 और Realme 5i स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Realme C3 और Realme 5i की डिटेल्स: Realme C3 स्मार्टफोन Realme C2 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। वहीं, Realme 5i स्मार्टफोन Realme 3i का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, कंपनी ने इनके बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इन दोनों फोन्स को IMDA (इनफोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) की वेबसाइट पर देखा गया है। यह सिंगापोर टेलिकम्यूनिकेशन्स रेग्यूलेटर है। ट्विटर यूजर के मुताबिक, Realme C3 का मॉडल नंबर RMX1941 और Realme 5i का मॉडल नंबर RMX2030 है जिसे सिंगापोर में सर्टिफाइ किया दिया है।

realme C3 & realme 5i to launch soon, as they get certified in Singapore. pic.twitter.com/wUIBpUKSWB

— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) December 21, 2019

Realme 5i को वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिल गया है। इसका मॉडल नंबर RMX2030 है। इसके वाई-फाई सर्टिफिकेशन से यह पता चला है कि Realme 5i में डयूल-बैंड वाई-फाई a/b/g/n 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज का सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉइज 9 पाआ के साथ पेश किया जा सकता है। इसका फर्मवेयर वर्जन RMX2030EX_11_A.08_191130 होगा।

आपको बता दें कि Realme 5i को थाईलैंड के NBTC और इंडोनेशिया के TKDN से सर्टिफाई किया गया है। इसके साथ ही भारत के BIS से भी इसे सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे यह संकेत मिला है कि फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Realme के CMO Xu Qi Chase ने 16 दिसंबर को एक टीजर जारी किया था जिसमें बताया गया था कि Realme X50 के लिए केवल 20 दिन बाकी हैं। 16 दिसंबर से 20 दिन लगाए जाएं ते यह 5 जनवरी की तारीख मानी जा रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फोन को 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस खबर की जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

chat bot
आपका साथी