Realme के सस्ते फोन से कर सकेंगे Airtel और Jio VoWiFi कॉलिंग, रोलआउट हुआ नया अपडेट

Realme 3 Pro को नए अपडेट के साथ ही फरवरी सिक्योरिटी पैच दिया गया है। नए अपडेट के यूजर्स फोन में Airtel और Jio VoWiFi कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे (फोटो साभार Realme)

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 10:57 AM (IST)
Realme के सस्ते फोन से कर सकेंगे Airtel और Jio VoWiFi कॉलिंग, रोलआउट हुआ नया अपडेट
Realme के सस्ते फोन से कर सकेंगे Airtel और Jio VoWiFi कॉलिंग, रोलआउट हुआ नया अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने भारतीय बाजार में अपने Realme 3 Pro स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट के साथ ही कंपनी ने फरवरी एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। नए अपडेट आने के बाद डिवाइस में कई बग फिक्स होंगे, साथ ही Airtel और Jio यूजर्स VoWiFi कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध है। इसमें 25MP का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुता​बिक Realme 3 Pro के लिए वर्जन नंबर RMX1851EX_11.C.03 के साथ नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट का साइज 710MB है। अपडेट के बाद आपके स्मार्टफोन के कई बग फिक्स किए गए हैं। सबसे खास बात है कि नए अपडेट के बाद Airtel और Jio यूजर्स अपने फोन से VoWiFi का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन में नया अपडेट आने के बाद काउंटडाउन पॉप-अप विंडो की समस्या को भी फिक्स किया गया है। 

साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme 3 Pro यूजर्स को नए अपडेट की जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए प्राप्त होगी। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप फोन की Settings > Additional Settings > Back Up & Reset > Backup & Restore में जाकर चेक कर सकते हैं। फोन को अपडेट करने के लिए 30% बैटरी होना जरूरी है।

Realme 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो हाल ही में इस फोन को Android 10 अपडेट प्राप्त हुआ है। ​भारत में यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत Rs 13,999 है। फोन को Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। फोन में 16MP + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा और 25MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

chat bot
आपका साथी