आया सबसे सस्ता कंप्यूटर, कीमत जान कर दंग रह जाएंगे आप

Raspberry Pi ने नया डिवाइस रिलीज किया है जो ब्रिटिश कंप्‍यूटर का अब तक का सबसे सस्‍ता कंप्‍यूटर है और इसके साइज को देखकर तो आप अचरज में पड़ जाएंगे क्‍याेंकि इसका साइज आपके बिजनेस कार्ड से भी छोटा है।

By Monika minalEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 12:40 PM (IST)
आया सबसे सस्ता कंप्यूटर, कीमत जान कर दंग रह जाएंगे आप

Raspberry Pi ने नया डिवाइस रिलीज किया है जो ब्रिटिश कंप्यूटर का अब तक का सबसे सस्ता कंप्यूटर है और इसके साइज को देखकर तो आप अचरज में पड़ जाएंगे क्याेंकि इसका साइज आपके बिजनेस कार्ड से भी छोटा है।
Raspberry Pi Zero केवल 3 सेमी की चौड़ाई वाला है लेकिन इसमें हर वो चीज है जो कंप्युटिंग टास्क के लिए चाहिए।
ब्रिटेन में नये कंप्यूटर की कीमत £4 और अमेरिका में $5 है। लेकिन यह और सस्ता हो सकता है, कंपनी इसके साथ अपना £5.99 मैगजीन MagPi दे रही है जो ब्रिटेन के स्टोर्स में उपलब्ध है।
इस नन्हे कंप्यूटर में वैसे सभी कंपोनेंट हैं जो एडवांस प्रोग्राम को चलाने में सहायक है। इसमें 512MB का रैम, 1GHz प्रोसेसर और ऐसे सॉकेट हैं जो HD TV से कनेक्ट हो सकते हैं इसके अलावा इसमें मेमोरी कार्ड और USB स्लॉट है।

chat bot
आपका साथी