OnePlus Z सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च

OnePlus Z के नाम से आने वाले इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस स्मार्टफोन को अगले महीने यानि की जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में पिछले दिनों लीक भी सामने आई है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:53 PM (IST)
OnePlus Z सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च
OnePlus Z सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने अपने नए OnePlus 8 सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया है। इस सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी जल्द ही अपने एक मिड रेंज के 5G डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। कंपनी के CEO पेट लाउ ने भी पिछले दिनों इस बात को कंफर्म किया है कि कंपनी जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। OnePlus Z के नाम से आने वाले इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस स्मार्टफोन को अगले महीने यानि की जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में पिछले दिनों लीक भी सामने आई है।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक डिवाइस को स्पॉट किया गया है। इस डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट पर सिंगल कोर में 612 का स्कोर मिला है और मल्टी कोर में इस डिवाइस को 1,955 का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन को OnePlus AC2003 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये OnePlus Z हो सकता है। इसमें "Lito" कोडनेम का प्रोसेसर सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।पिछले दिनों OPPO Reno 4 को भी इसी कोडनेम वाले प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G दिया जा सकता है। ऐसे में OnePlus Z में भी इसी प्रोसेसर को दिया जा सकता है।

Geekbench पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, इसमे 12GB RAM का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन Android 10 आधारित Oxygen OS 10 पर रन कर सकता है। OnePlus Z के पहले से सामने आए फीचर्स के मुताबिक, इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन OnePlus 8 सीरीज की तरह ही पंच-होल 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन फीचर के साथ आ सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 16MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन को 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी