Nokia 9 Pureview की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Mi Mix 3 की तरह Nokia का फोन हुआ स्पॉट

Nokia 9 Pureview ग्लोबली जनवरी के अंत में लॉन्च किया जाएगा। Nokia के एक नए स्मार्टफोन को भी ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा और बेजल-लेस डिजाइन देखने को मिला है। इसका डिजाइन Xiaomi के Mi Mix 3 से मिलता-जुलता है।

By Sakshi Pandya Edited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 06:50 PM (IST)
Nokia 9 Pureview की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Mi Mix 3 की तरह Nokia का फोन हुआ स्पॉट
Nokia 9 Pureview की कीमत और फीचर्स हुए लीक, Mi Mix 3 की तरह Nokia का फोन हुआ स्पॉट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD ग्लोबल अपना नया स्मार्टफोन Nokia 9 Pureview कुछ हफ्तों में ही लेकर आने वाली है। कंपनी ने आने वाले फ्लैगशिप फोन के लॉन्च को लेकर एक महीने पहले ही जानकारी दे दी थी। Nokia 9 Pureview ग्लोबली जनवरी के अंत में लॉन्च किया जाएगा। Nokia के एक नए स्मार्टफोन को भी ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा और बेजल-लेस डिजाइन देखने को मिला है। इसका डिजाइन Xiaomi के Mi Mix 3 से मिलता-जुलता है। स्मार्टफोन में Notch दी गई है और फोन मैकेनिकल स्लाइडर के साथ आता है।

इसी के साथ Nokia 9 PureView को भी प्रोमो वीडियो के साथ कंफर्म कर दिया गया है। वीडियो के अनुसार फोन के कुछ स्पेक्स के बारे में भी जानने को मिला है। फोन में रियर Penta यानि 5 कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 और वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी। Nokia 9 में 5.99 इंच का 2K PureDisplay स्क्रीन दी जाएगा जो 2K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। यह वही टेक्नोलॉजी है जिसे पहले Nokia 7.1 और Nokia 8.1 जैसे स्मार्टफोन्स में भी देखा गया है। यह हाई-कंट्रास्ट और HDR10 सपोर्ट करता है। 2K PureDisplay स्क्रीन के जरिए किसी भी SDR कंटेंट को HDR कंटेंट में बदला जा सकेगा। Nokia 9 PureView इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Nokia के किसी भी स्मार्टफोन में यह फीचर पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा। Nokia 9 Qi वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, एंड्रॉइड वन पर आधारित 9.0 Pie और 3750mAh की बैटरी दी जाएगी।

Nokia 9 Pureview की भारत में क्या होगी कीमत?

Nokia 9 भारत में ₹ 60000 के आस-पास आ सकता है। फोन की कीमत अन्य फ्लैगशिप्स की तुलना और फीचर्स के अनुरूप ही रखी जाएगी। Nokia 9 की भारत में कीमत, उसके ग्लोबल प्राइज पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में फ्री वाई-फाई की सुविधा सरकार को पड़ेगी इतनी महंगी, पढ़ें पूरा प्लान

JioPhone Gift Card: नए साल पर Jio ने यूजर्स को दिया 100 फीसद कैशबैक का तोहफा, जानें

Xiaomi Mi Play में हैं ये 6 खास फीचर्स, मिलेगा 10GB फ्री डाटा 

chat bot
आपका साथी