Nokia का अपकमिंग स्मार्टफोन James Bond की फिल्म के ट्रेलर में किया गया स्पॉट

James Bond की अपकमिंग फिल्म No Time To Die में Nokia का पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन दिखाया गया है (फोटो साभार Reddit)

By Renu YadavEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 11:22 AM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 11:27 AM (IST)
Nokia का अपकमिंग स्मार्टफोन James Bond की फिल्म के ट्रेलर में किया गया स्पॉट
Nokia का अपकमिंग स्मार्टफोन James Bond की फिल्म के ट्रेलर में किया गया स्पॉट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने हाल में घोषणा की है कि कंपनी 19 मार्च को लंदन में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। उम्मीद है कि इवेंट में कंपनी Nokia का पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G लॉन्च कर सकती है। कुछ कंपनी ने ट्वीटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि जल्द ही वह अपने यूजर्स के लिए कोई सरप्राइज लेकर आने वाली है। वहीं अब सरप्राइज का खुलासा James Bond की अपकमिंग फिल्म 'No Time To Die' के ट्रेलर में हो गया है। इस ट्रेलर में कंपनी का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन दिखाया गया है जिसका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

James Bond की अपकमिंग फिल्म 'No Time To Die' के ट्रेलर में Nokia का पहला 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G दिखाया गया है। Reddit पर इससे जुड़ी एक इमेज शेयर की गई है जिसमें James Bond को Nokia स्मार्टफोन उपयोग करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद अब यूजर्स को 19 मार्च का इंतजार है​ जब यह स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। 

No Time To Wait. We have something very special lined up for you. #nokiamobilelive pic.twitter.com/xQAZWok0v6

— Juho Sarvikas (@sarvikas) March 3, 2020

बता दें कि पहले HMD Global की प्लानिंग फरवरी में आयोजित होने वाले MWC 2020 इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की थी। लेकिन Coronavirus की वजह से यह इवेंट कैंसिल कर दिया गया और अब कंपनी 19 मार्च को लंदन में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी अपना पहले 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G के साथ कई डिवाइस बाजार में उतार सकती है।

Nokia 8.2 5G के फीचर्स के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इससे जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनके अनुसार इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 765G पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.0 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं फोन में 32MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है। जबकि फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। 

chat bot
आपका साथी