तो इन स्मार्टफोन में सबसे पहले आया है एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट

मोटोरोला कंपनी के मोटो जी (जेन2) और मोटो एक्स (जेन2) को जल्द ही लेटेस्ट एंड्रायड लॉलीपॉप वर्जन से अपडेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों फोन पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जिन्हें एंड्रायड लॉलीपॉप से अपडेट किया जाएगा।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 13 Nov 2014 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 Nov 2014 05:30 PM (IST)
तो इन स्मार्टफोन में सबसे पहले आया है एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट

नई दिल्ली। मोटोरोला कंपनी के मोटो जी (जेन2) और मोटो एक्स (जेन2) को जल्द ही लेटेस्ट एंड्रायड लॉलीपॉप वर्जन से अपडेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों फोन पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जिन्हें एंड्रायड लॉलीपॉप से अपडेट किया जाएगा।

खबर यह भी है कि गूगल अपने डिवाइस नेक्सस6 स्मार्टफोन और नेक्सस9 टैबलेट को इसी नए एंड्रायड लॉलीपॉप वर्जन के साथ मार्केट में लाएगा।

एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट से मोटो जी (जेन2) और मोटो एक्स (जेन2) में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे कि नया यूजर इंटरफेस, अपडेटेड कैमरा, सुरक्षा संबंधित नए फीचर, मोटोरोला की कुछ नई सुविधाएं, इत्यादि चीजें फोन को और भी सक्षम बनाएंगी।

मोटोरोला द्वारा कंपनी वेबसाइट पर इस नए ओएस के रिलीज की सूचना दे दी गई है और इतना ही नहीं कुछ भाग्यशाली ग्राहकों को यह अपडेट हासिल भी हो गया है। इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोटोरोला फोन को केवल वाइ-फाइ से कनेक्ट करना होगा।

जैसे ही आपको अपडेट उपलब्ध होने का नोटिफिकेशन मिले तो आप उस पर दिए गए ‘येस’ के ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ें। इसके बाद उस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए लगा दें व अंत में डाउनलोड होते ही ‘इंस्टॉल’ कर लें। जैसे ही इंस्टॉलेशन खत्म होगा तो आपका मोबाइल ’22.11.6’ से अपडेट हो जाएगा।

यदि अभी भी आपके मोटोरोला मोबाइल पर नोटिफिकेशन नहीं आई है तो कुछ पल इंतजार कीजिए और जैसे ही नोटिफिकेशन मिले तो एक के बाद एक प्रक्रिया अपनाते हुए नए वर्जन को इंस्टॉल कर लीजिए।

इसके अलावा यदि आप गूगल नेक्सस 5 का उपयोग करते हैं, तब अपने डिवाइस की सेटिंग्स में अबाउट फोन सेक्शन में जाकर चेक करें वहां आपको एंड्रायड लॉलीपॉप इंस्टालेशन के लिए इंतजार करता मिलेगा। नेक्सस 5 यूजर्स के लिए एंड्रायड लॉलीपॉप की घोषणा गूगल ने कर दी थी।

गूगल ने अपने ट्वीट में कहा, 'एंड्रायड लॉलीपॉप शुरू हो गया है और जल्द ही नेक्सस डिवाइसेज को उपलब्ध होगा।' नेक्सस 5 के यूजर्स को यह अपडेट फेज में प्राप्त होगा। दूसरे शब्दों में इस अपडेट का मिलना इसपर निर्भर करता है कि आपका मॉडल नंबर और क्षेत्र क्या है। अमेरिकी यूजर्स को सबसे पहले यह अपडेट प्राप्त होगा। एक बार गूगल को इस अपडेट का बेहतर फीडबैक प्राप्त होगा उसके बाद यह विभिन्न देशों में यूजर्स को अपडेट उपलब्ध करा देगा।

पढ़ें: लांच हुआ एलजी टोन इंफिनिम ब्लूटूथ हेडसेट

chat bot
आपका साथी