Motorola smart TV, Moto E6s आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

Motorola Smart TV और Moto E6s को आज लॉन्च किया जाएगा। Motorola पहली बार भारत में अपने टीवी सेग्मेंट को पेश कर रहा है..

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 08:57 AM (IST)
Motorola smart TV, Moto E6s आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Motorola smart TV, Moto E6s आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola आज अपने स्मार्ट टीवी पर से पर्दा उठा सकता है। इसके अलावा पिछले दिनों IFA 2019 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Motorola Moto E6s को भी लॉन्च किया जा सकता है। Motorola के स्मार्ट टीवी के बारे में अब तक जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक, स्मार्ट टीवी में मोशन ब्लर जैसे फीचर्स और बेहतर रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Moto E6s को ड्यूल रियर कैमरा सेट अप के साथ बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी अपने एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola Smart TV
लीक्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola स्मार्ट टीवी में MEMC सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसके स्क्रीन का रिप्रेश रेट कंटेंट के हिसाब से बदलता रहेगा। इसके अलावा Scene शिफ्ट होने के समय यूजर्स को हो रहे बदलाव के बारे में पता नहीं चलेगा। लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें फ्रंट फेसिंग साउंड बार दिया जा सकता है। इसे स्क्रीन के नीचे वाले भाग में अटैच किया जाएगा। Motorola Smart TV एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा। यानी कि आपको कम्प्लीट वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स की सुविधा भी इस स्मार्ट टीवी में मिलेगी।

Motorola के स्मार्ट टीवी में 30W का साउंड बार दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें DTS TruSurround और Dolby Audio सपोर्ट दिया जा सकता है। इस महीने OnePlus भी अपने टीवी को भारत में लॉन्च करने वाला है। पिछले दिनों इस स्मार्ट टीवी के लोगो को रिवील किया गया था। एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी के अलावा Motorola अपने E सीरीज के अगले स्मार्टफोन Moto E6s को भी लॉन्च किया जाएगा।

Moto E6s 
इसे हाल ही में IFA 2019 में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को Rs 8,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 4GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी डेप्थ कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक में रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 6.1 इंच का LCD IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी