Motorola Edge Lite स्मार्टफोन की जानकारियां आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola Edge Lite के नाम से कंपनी के अगले स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन को FCC (फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन) के डाटाबेस में देखा गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 06:44 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:46 AM (IST)
Motorola Edge Lite स्मार्टफोन की जानकारियां आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च
Motorola Edge Lite स्मार्टफोन की जानकारियां आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola जल्द ही अपने हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Edge+ का लाइटर वर्जन लॉन्च कर सकता है। Motorola Edge Lite के नाम से कंपनी के अगले स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन को FCC (फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन) के डाटाबेस में देखा गया है। इसके सर्टिफिकेशन साइट पर XT2075-3 मॉडल नंबर के नाम से लिस्ट किया गया है। इसे Motorola Edge सीरीज के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि FCC लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। इसे 4,800mAh की बैटरी और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Edge Lite के Nairobi मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और इसे 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के XT2075-1 एडिशन को Verizon के साथ साझेदारी में पेश किया जा सकता है, जबकि XT2075-3 को ग्लोबल एडिशन के साथ पेश किया जा सकता है। Motorola इसे यूरोप, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और जापान में इसे लॉन्च कर सकता है। इसमें डेडिकेटेट Google Assistant फीचर के साथ पेश किया जा सकता है।

Motorola Edge Lite के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आत सकता है। इसक डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 21:9 दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन फीचर 1080 x 2520 पिक्सल के साथ मिल सकता है। फोन के फ्रंट पैनल में ड्यूल सेल्फी कैमरा फीचर किया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 8MP का और सेकेंडरी सेंसर 2MP का दिया जा सकता है।

फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का सेकेंडरी सेंसर, 8MP का तीसरा और 5MP का चौथा सेंसर दिया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन Motorola Edge+ की तरह ही दिया जा सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के बजट चिपसेट प्रोसेसर 765 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स 64GB और 128GB में आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, ये 18W की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। फोन को चार कलर ऑप्शन्स Prussian, Surfing Blue, Azury और Soft White में पेश किया जा सकता है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी