मात्र 15 महीनों में Xiaomi ने बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi TV

Xiaomi Mi TV मॉडल्स को Flipkart Mi.com और Mi Home stores के जरिए उपलब्ध कराया जाता है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Fri, 17 May 2019 01:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 05:41 PM (IST)
मात्र 15 महीनों में Xiaomi ने बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi TV
मात्र 15 महीनों में Xiaomi ने बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi TV

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय मार्केट में Xiaomi Mi TV की 2 मिलियन यानी 20 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इस बात की घोषणा खुद कंपनी ने की है। कंपनी ने टेलिविजन मार्केट में फरवरी 2018 को कदम रखा था। इस दौरान 55 इंच का Mi TV 4 मॉडल लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi TV मॉडल्स को Flipkart, Mi.com और Mi Home stores के जरिए उपलब्ध कराया जाता है। स्मार्ट टेलिविजन के अलावा कंपनी ऑडियो प्रोडक्टस, मोबाइल एसेसरीज, स्मार्ट होम डिवाइसेज, वियरेबल्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्टस उपलब्ध कराती है।

लगातर 3 तिमाहियों तक रहा नंबर वन: जैसा कि हमने आपको बताया Xiaomi ने फरवरी 2018 में पहला Mi TV लॉन्च किया था। इसे लॉन्च हुए 15 महीने हो चुके हैं। कंपनी ने दावा किया है कि अब तक कंपनी के स्मार्ट टेलिविजन के 2 मिलियन यानी 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2018 में बताया था कि Mi TV यूनिट्स की अब तक 10 लाख यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। इसके बाद से मात्र 6 महीने में ही कंपनी और 10 मिलियन यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है।

Xiaomi के स्मार्ट टीवी Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अगर आप Samsung स्मार्ट टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazon पर आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर आप ऑनलाइन मौजूद विकल्प देख सकते हैं।

जानें क्या है Xiaomi का कहना? Xiaomi ने अपने बयान में कहा कि “हम अपने यूजर्स के लिए नए इनोवेशन करते हैं। भारत में सभी के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी लाना ही हमारा लक्ष्य है। Xiaomi लगातार तीसरी तिमाही में भी भारत में स्मार्ट टीवी का नंबर वन ब्रांड बन गया है।” यह IDC स्मार्ट होम डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के वर्ष 2018 Q2,Q3 और Q4 के डाटा के अनुसार है। कंपनी के मुताबिक, Mi LED TV 4A Pro 43, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED TV 4A Pro 32 और Mi LED TV 4C Pro 32 कंपनी के सबसे लोकप्रिय टेलिविजन हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, भारतीय मार्केट में करीब 8 Mi TV मॉडल्स बेचे जा रहे हैं।

भारतीय टेलिविजन मार्केटमें कुछ अन्य स्मार्ट टीवी विकल्प मौजूद हैं। अगर आप नया टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Asus ZenFone 6 रोटेटिंग कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, पढ़ें फोन के बारे में डिटेल में

Oneplus 7 Pro की आज पहली सेल, जानें कौन-से वैरिएंट कब होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध

12MP कैमरा और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia Ace, जानें कीमत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी