Huawei Nova 6 5G की नई जानकारी आई सामने, 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

Huawei Nova 6 5G को पिछले दिनों ही Geekbench पर लिस्ट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन के बारे में एक और नई लीक सामने आई है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 12:12 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 08:19 PM (IST)
Huawei Nova 6 5G की नई जानकारी आई सामने, 5 दिसंबर को होगा लॉन्च
Huawei Nova 6 5G की नई जानकारी आई सामने, 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी प्रीमियम स्मार्टफोन और टेलिकॉम इक्वीपमेंट निर्माता कंपनी Huawei के अगले 5G स्मार्टफोन Huawei Nova 6 5G की एक और जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों ही Geekbench पर लिस्ट किया गया था। अब, इस स्मार्टफोन के बारे में एक और नई लीक सामने आई है, जिसमें इसके कुछ और फीचर्स के बारे में खुलासा हुआ है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन रिटेलर के प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। लीक हुई जानकारी में इसके कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में पता चला है।

लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को चार कलर ऑप्शन्स और दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 8GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी Honor V30 की तरह ही 6.57 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही साथ, इसमें Huawei के लेटेस्ट Kirin 990 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले के अलावा, फोन में दमदार 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में 60 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा 16 मेगापिक्सल का स्नैपर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया जा सकता है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा 12 मेगापिकसल का वाइड एंगल सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दिया जा सकता है और इसमें 40W का मैजिक फास्ट चार्जर भी दिया जा सकता है। Huawei Nova 6 5G के साथ ही Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन Kirin 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Huawei Nova 6 सीरीज को एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Nova सीरीज के पिछले मॉडल्स की तरह ही इसे भी प्रीमियम प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी