फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X अक्टूबर में होगा लॉन्च

फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X में 4500mAh की बैटरी दी गई है और इस फोन को 5G वेरिएंट में पेश किया जाएगा...

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 05:43 PM (IST)
फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X अक्टूबर में होगा लॉन्च
फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X अक्टूबर में होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei Mate X को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। वहीं कंपनी के सीईओ Richard Yu ने IFA इवेंट के दौरान जानकारी दी थी कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X जल्द ही बाजार में उतारने वाली है। हालां​कि लॉन्च ति​थि का खुलासा नहीं किया गया था। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी गई है कि ये फोन अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। 

Weibo पर जानकारी दी गई है कि Huawei का फोल्डेबल फोन Mate X अक्टूबर में दस्तक देने वाला है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये ऑफिशियल जानकारी है। हालांकि अभी डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है और इसके बाद यह अन्य बाजारों में दस्तक देगा। 

IFA के दौरान कंपनी के सीईओ Richard Yu ने जानकारी Mate X के लॉन्च की जानकारी देते हुए यह भी बताया था कि इस फोल्डेबल फोन की मैन्यूफेक्चरिंग काफी महंगी है और फोन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के साथ कुछ चुनौतियां भी थीं। जिसकी वजह से इसके लॉन्च में देरी हुई।

अभी तक सामने आई लीक खबरों और जानकारियों के अनुसार Mate X को EMUI 9.1.1 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस फोन में दो डिस्प्ले उपलब्ध होंगे और दोनों ही फुलव्यू डिस्प्ले हैं। जिसमें एक डिस्प्ले 1148 x 2480 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का है। जबकि दूसरे ​डिस्प्ले में 6.38 इंच के साथ 892 x 2480 का पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। है। इसके अलावा फोन को अनफोल्ड करने पर यहां बिना नॉच वाला 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले उपलब्ध होगा।

कंपनी इस फोन को 5G मॉडल में पेश कर सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है। सबसे खास बात है कि Mate X में RYYB कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि RGB कैमरा सेंसर की तुलना काफी शानदार फोटो क्लिक कर सकता है। लीक खबरों के अनुसार इस फोल्डेबल फोन की $2,600 यानि लगभग Rs 1.85 लाख हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी