Google ने Doodle के जरिए इस तरह सेलिब्रेट किया Leap Day

Google ने Leap Day को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास Doodle बनाया है। यह दिन 4 साल में एक बार फरवरी में आता है। फोटो साभार Google

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 10:59 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 12:50 PM (IST)
Google ने Doodle के जरिए इस तरह सेलिब्रेट किया Leap Day
Google ने Doodle के जरिए इस तरह सेलिब्रेट किया Leap Day

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google हर दिन को खास बनाने का तरीका ढूंढ ही लेता है। ये हर दिन का खास महत्व ढूंढकर उसपर Doodle बनाता है। Google हर खास दिन को स्पेशल Doodle के साथ सेलिब्रेट करता है। इससे एक काम तो अच्छा हो जाता है कि हमें भी दिन खास क्यों है इसकी जानकारी मिल जाती है। आज भी Google ने कुछ ऐसा ही किया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज Leap Day है। यह दिन 4 साल में एक बार फरवरी में आता है।

Google ने बनाया स्पेशल Doodle: इसमें Google को हरे और पीले कलर में दिखाया गया है। इसमें एक O में 28 लिखा है। वहीं, दूसरे O में 29 लिखा है। इसके बाद G में 1 लिखा है। आपको बता दें कि पिछला Leap Day 2016 में था। अगला लीप ईयर वर्ष 2024 में होगा। Google ने समझाते हुए कहा है कि Leap Day कैलेंडर का संतुलन पृथ्वी द्वारा सूर्य का चक्कर लगाने के लिए अहम होता है। अगर Leap Day न हो तो हर साल इसमें 6 घंटे का फर्क आ जाएगा।

जानते हैं इसका पीछे का गणित: बचपन से ही हमें यह पढ़ाया गया है कि धरती 365 दिन में सूर्य का पूरा चक्कर लगाती है। लेकिन सच यह नहीं है। दरअसल, धरती का खगोलीय वर्ष 365.25 दिन का होता है। इसका सीधा मतलब यह कि धरती 365 दिन और 6 घंटे में सूरज का एक चक्कर लगा पाती है। इसी के लिए Leap Day की जरूरत अहम हो जाती है।

जानें किसने किया था Leap Day का आविष्कार: रोमन जनरल जूलियस सीजर ने 2000 वर्ष से भी पहले लीप ईयर्स को शुरू किया था। जूलियन कैलेंडर का एक ही नियम था कि जो भी वर्ष 4 से डिवाइड यानी गुणा हो जाएगा वो ही लीक ईयर कहलाएगा। ऐसे में हर चार वर्ष में एक बार 29 फरवरी आती है।

chat bot
आपका साथी