Netflix, Amazon Prime को टक्कर देने आ गया नया ओटीटी एप Loinsgate, देना होगा मात्र 99 रुपये मंथली चार्ज
Loinsgate एप Google प्ले स्टोर Apple Aap store और Amazon FireStick पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी का दावा है कि LionsGate Play एप पर बेहतरीन बॉलीवुड हॉलीवुड फिल्मों और वेब शोज का कलेक्शन मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. ग्लोबल स्ट्रीमिंग सर्विस स्टार्ज़ (Starz) ने भारत में डायरेक्ट टू कंज्यूमर ओटीटी ऐप ‘LionsGage Play’ लॉन्च कर दिया है। इस एप पर हॉलीवुड फिल्में और शोज के प्रीमियम कंटेंट को कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। यह एप दो सब्सक्रिप्शन मॉडल 699 रुपये सालाना और 99 रुपये मंथली के साथ आता है। यह एप Google प्ले स्टोर, Apple Aap store और Amazon FireStick पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी का दावा है कि LionsGate Play एप पर बेहतरीन बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों और वेब शोज का कलेक्शन मिलेगा।
55 देशों में उपलब्ध है यह स्ट्रीमिंग सर्विस
बता दें कि Starz एक अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीमिंग एप है। इसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था। यह यूरोप, लैटिन अमेरिका, कनाडा, जापान और भारत समेत 55 देशों में उपलब्ध है। यह दुनिया की शानदार एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस है। Lionsgate Play एप में फिल्मों और वेब शोज का बड़ा पोर्टफोलियो मिलेगा। इसमें ओरिजिनल फीचर फिल्मों और टेलीविजन ड्रामों के साथ-साथ रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन का पसंदीदा कंटेंट और प्रीमियर शामिल हैं।
मिलेंगे ये प्रीमियम कंटेंट
LionsGate Play एप पर जेनिफर लोपेज़ स्टारर हस्लर्स, गेराल्ड बटलर की एक्शन थ्रिलर एंजेल हैज फॉलन, फैंटेसी थ्रिलर हेलब्वॉय और मैथ्यू मैकोनॉहे, कॉलिन फैरेल, हफ ग्रांट स्टारर एक्शन कॉमेडी द जेंटलमेन जैसी फिल्मों का कलेक्शन मिलेगा।