अगर आप भी करते हैं रिलायंस जिओ का इस्तेमाल, तो आपको मिलेंगी 15,000 रुपये की फ्री सर्विसेस

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ एक बार फिर से यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर का लाभ जिओ यूजर्स ही उठा सकते हैं

By MMI TeamEdited By: Publish:Wed, 21 Dec 2016 01:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Dec 2016 02:00 PM (IST)
अगर आप भी करते हैं रिलायंस जिओ का इस्तेमाल, तो आपको मिलेंगी 15,000 रुपये की फ्री सर्विसेस

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ एक बार फिर से यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर का लाभ जिओ यूजर्स ही उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी जिओ सिम है, तो आप भी इस ऑफर का लुत्फ उठा सकते हैं। यूजर्स 15000 रुपये की कीमत के एप्स फ्री यूज कर सकते हैं। तो चलिए आपको इन एप्स के बारे में बताते हैं।

JioMoney: इस एप के जरिए यूजर्स मोबाइल और DTH समेत हर तरह का रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही इंश्योरेंस और प्रीमियम का भी पेमेंट किया जा सकता है।

Jio Xpress News: इस एप के जरिए यूजर न्यूज पब्लिकेशन, मैग्जीन, फेमस ब्लॉग और जर्नलिस्ट समेत कई लोगों के आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं।

Jio Music: इस एप में गानें फ्री डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिओ की यह म्यूजिक स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग सर्विस एप HD क्वालिटी वाला म्यूजिक उपलब्ध करवाती है। यहां करीब 1 करोड़ गानें उपलब्ध हैं।

Jio Chat: सिम के साथ यह एप बिल्कुल फ्री है। यह व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसी एप हैं। इसमें आप मैसेजिंग, एचडी वॉयस कॉल, वीडियो कॉल करने समेत स्टीकर्स, डूडल सेंड कर सकते हैं।

Jio Cinema: यहां से यूजर्स टीवी शो, म्यूजिक वीडियोज आदि देख सकते हैं। यही नहीं, मूवी खरीदी भी जा सकती है।

Jio Mags: यहां से यूजर्स मैग्जीन पढ़ सकते हैं। इसमें एक स्पेशल फीचर Text to Speech भी दिया गया है, जिसके माध्यम से मैग्जीन के टेक्सट को ऑडियो कंटेंट में बदला जा सकता है।

Jio Security: यह एक एंटी वायरस एप है, जो स्मार्टफोन के डाटा को सिक्योर रखती है। इससे आप उन सभी एप्स की भी जानकारी ले पाएंगे, जो ज्यादा इंटरनेट खर्च करती हैं।

JioNewspaper: इस एप पर 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं वाले न्यूजपेपर उपलब्ध हैं। यह एप लेने के बाद आपको न्यूज पेपर खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।

Jio TV: यहां से यूजर्स लाइव टीवी देख सकते हैं। जिओ टीवी एप पर आपको 350 से अधिक चैनल्स का एक्सेस मिल सकता है।

आपको बता दें कि जिओ एप्स के सब्सक्रिप्शन करीब 15000 रुपये सलाना हैं। जिन्हें जिओ सिम के साथ फ्री दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी