Flipkart पर Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, आज सेल का आखिरी दिन

Flipkart पर Poco F1 Redmi 6 Redmi Note 6 Pro Redmi Note 5 Pro जैसे कई स्मार्टफोन्स पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 12:02 PM (IST)
Flipkart पर Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, आज सेल का आखिरी दिन
Flipkart पर Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, आज सेल का आखिरी दिन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Flipkart पर चल रही Xiaomi सेल में स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस सेल का लाभ उठाने के लिए बस आज का दिन बचा है, क्योंकि इस सेल का आज आखिरी दिन है। 11 से 13 अप्रैल को चलने वाली सेल में कुछ पुराने और नए Xiaomi के हैंडसेट्स बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।  Poco F1, Redmi 6, Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro जैसे कई स्मार्टफोन्स पर ई-कॉमर्स साइट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी सेल में Redmi Go भी ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है की खरीदार इस फोन को Flipkart से उस दिन किसी भी समय ले सकेंगे, क्योंकि फोन 24/7 स्टॉक में रहेगा।

Filpkart पर Xiaomi फोन्स पर काफी अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि Xiaomi अपने पुराने फोन्स का स्टॉक क्लियर करना चाहता है और Redmi Y3, Redmi 7, Redmi 7A जैसे नए फोन्स लेकर आने की योजना में है। जानते हैं Xiaomi फोन्स पर मिल रही बेस्ट डील्स के बारे में:

Redmi 6: सेल बैनर के अनुसार, Redmi 6 भारत में अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है। इसका 32GB मॉडल Rs 6999 में और 64GB मॉडल Rs 8499 में मिलेगा। दोनों फोन्स की कीमत Rs 2000 के ऑफ के बाद की है। इसके अलावा, Axis Bank यूजर्स 5 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते हैं।

Redmi Note 6 Pro: अब जब Redmi Note 7 Pro लॉन्च हो चुका है तो Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत काफी कम हो गई है। Flipkart सेल के दौरान, Redmi Note 6 Pro 4GB रैम/64GB मॉडल Rs 11,999 और 6GB रैम/64GB मॉडल Rs 13,999 में मिल रहा है। इस डील में भी Axis बैंक यूजर्स 5 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

Redmi Note 5 Pro: यह फोन भी बड़े डिस्काउंट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसका 4GB रैम मॉडल Rs 10,999 में और 6GB रैम मॉडल Rs 11,999 में मिल रहा है। Axis बैंक यूजर्स इस पर भी 5 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

Redmi Y2: इसका 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल सेल के दौरान Rs 7,999 में उपलब्ध है। वहीं, इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल Rs 9,999 में उपलब्ध है। Axis बैंक यूजर्स को इस फोन पर भी 5 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Poco F1: पॉपुलर F1 का 6GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल Rs 17,999 में और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल Rs 20,999 में मिल रहा है। इसके अलावा, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 24,999 में मिल रहा है। ध्यान दें की ये कीमतें 3000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलाकर है। Axis बैंक यूजर्स को 5 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भील मिलेगा।

Redmi Go: यह फोन भारत में ओपन सेल में उपलब्ध होगा। खरीदार Redmi Go Android Go फोन को कभी भी खरीद सकते हैं। यह पूरा समय स्टॉक में रहेगा।

यह भी पढ़ें:

Acer Predator Helios 700 गेमिंग लैपटॉप 64GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Jio से Airtel तक ये हैं ₹ 400 से कम कीमत में आने वाले बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स

Trai के नए नियमों में यूजर्स और ऑपेटर्स को आ रही परेशानी, ये हैं 3 मुख्य Drawbacks

chat bot
आपका साथी