OnePlus और Xiaomi के बाद Nokia पेश करेगा स्मार्ट टीवी, Flipkart से की पार्टनरशिप

Nokia भी अपना पैठ टीवी सेगमेंट में जमाने चाहती है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए Nokia ने Flipkart के साथ साझेदारी भी की है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 05:09 PM (IST)
OnePlus और Xiaomi के बाद Nokia पेश करेगा स्मार्ट टीवी, Flipkart से की पार्टनरशिप
OnePlus और Xiaomi के बाद Nokia पेश करेगा स्मार्ट टीवी, Flipkart से की पार्टनरशिप

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पिछले काफी से अपने ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी लॉन्च कर रही हैं। OnePlus, Xiaomi, Motorola जैसी कंपनियों ने अपनी स्मार्ट टीवी रेंज भारत में पेश की है। अब Nokia भी अपना पैठ टीवी सेगमेंट में जमाने चाहती है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए Nokia ने Flipkart के साथ साझेदारी भी की है।

Flipkart ने कहा है कि Nokia से इस साझेदारी के तहत उसे भारतीय ग्राहकों की जरूरत को समझने में अहम मदद म लेगी। इसी के आधार पर टीवी की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तय किया जाएगा। यह स्मार्ट टीवी मेड इन इंडिया होगा। Flipkart का कहना है कि इस टीवी की एंड-टू-एंड मार्केट स्ट्रैटिजी को भी वो खुद ही खुद ही प्रबंधित करेगा।

Nokia स्मार्ट टीवी JBL स्पीकर्स से होंगे लैस: Flipkart ने कहा है कि Nokia का स्मार्ट टीवी कई खास फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें JBL साउंड स्पीकर्स दिए जाएंगे। ऐसे में इसकी साउंड क्वालिटी यूजर्स को बेहद पसंद आएगी। माना जा रहा है कि यह टीवी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। इसके फीचर्स काफी हद तक Motorola जैसे होंगे। Flipkart और Nokia की साझेदारी के तहत मेड इन इंडिया स्मार्ट टीवी कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Motorola ने पेश किया अपना 4K LED Smart Android TV: भारतीय बाजारा में Motorola ने हाल ही में नया स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले कंपनी 32 इंच HD, 43 इंच FHD, 43 inch, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच 4K टीवी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी का 4K LED Smart Android TV टीवी 75 इंच का है। आपको बता दें कि इस टीवी को Dolby Vision + HDR 10 तकनीक के साथ पेश किया गया है। यह बेहतर व्यूइंग अनुभव देने में सक्षम है। फीचर्स जानने के लिए क्लिक करें यहां

chat bot
आपका साथी