Facebook ने लॉन्च किया Newsletter, सोशल मीडिया पोस्ट से कर पाएंगे कमाई, जानिए कैसे?

Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि Bulletin प्लेटफॉर्म को लाइव कर दिया गया है। इसे Bulletin.com से एक्सेस किया जा सकेगा। Facebook ने शुरूआती तौर पर Bulletin को अमेरिका में लॉन्च किया है। लेकिन बीटा टेस्टिंग के बाद इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 08:14 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 08:14 AM (IST)
Facebook ने लॉन्च किया Newsletter, सोशल मीडिया पोस्ट से कर पाएंगे कमाई, जानिए कैसे?
यह Facebook की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, रॉयटर्स। Facebook Inc (FB.O) ने मंगलवार को अपना न्यूजलेटर (newsletter) प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसे "Bulletin" के नाम से जाना जाएगा। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री और पेड आर्टिकल और पॉडकास्ट मौजूद रहेंगे। Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि Bulletin प्लेटफॉर्म को लाइव कर दिया गया है। इसे Bulletin.com से एक्सेस किया जा सकेगा। 

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल  सबसे पहले Bulletin.com पर विजिट करना होगा।  जहां आपको Bulletin को सब्सक्राइब करना होगा।  इसके लिए आपको Bulletin को Facebook से लॉग-इन करना होगा।  लॉग-इन के बाद आपसे सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा।  किसी खास Bulletin के लिए चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं। 

जानिए कैसे कर पाएंगे कमाई 

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में हाई-प्रोफाइल पत्रकार और लेखक दिग्गज मीडिया कंपनियों को छोड़कर रहे हैं और खुद का न्यूजलेटर या फिर पॉडकास्ट शुरू कर रहे हैं। ऐसे में Facebook ने स्वतंत्र पत्रकारों और लेखकों को कमाई का मौका उपलब्ध कराया है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म केवल लेखक या पत्रकारों के लिए नहीं है। कोई भी व्यक्ति Facebook Bulletin ज्वाइन करके अपने पोस्ट से कमाई कर सकता है। Facebook ने कहा कि उसकी तरफ से Bulletin बनाने वाले की कमाई में कोई कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही क्रिएटर्स अपने बुलेटिन के लिए अपने हिसाब से कीमत चार्ज कर सकते हैं। कई टेक कंपनियों ने भी अपना newsletter शुरू किया है। यह कंपनियां newsletter के जरिए कंपनी की एक्सक्लूसिव जानकारी उपलब्ध कराती हैं। 

जल्द दुनियाभर में रोलआउट होगा Facebook Bulletin 

कंपनी ने कहा कि आर्टिकल और पॉडकास्ट Facebook न्यूज फीड और Facebook न्यूज सेक्शन के जरिए उपलब्ध रहेंगे। Facebook ने Bulletin के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई है, जहां क्रिएटर्स अपनी ऑडिएंस को जोड़ सकेंगे। Facebook ने शुरूआती तौर पर Bulletin को अमेरिका में लॉन्च किया है। हालांकि बीटा टेस्टिंग के बाद इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी