Coronavirus Outbreak: Vivo अब हेल्थकेयर कर्मचारियों को डोनेट करेगी N95 मास्क

Vivo ने Coronavirus की वजह से Vivo V19 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है और अब कंपनी मास्क डोनेट करेगी (फोटो साभार Vivo)

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 05:55 PM (IST)
Coronavirus Outbreak: Vivo अब हेल्थकेयर कर्मचारियों को डोनेट करेगी N95 मास्क
Coronavirus Outbreak: Vivo अब हेल्थकेयर कर्मचारियों को डोनेट करेगी N95 मास्क

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vivo V19 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन Coronavirus के खतरे को भांपते हुए कंपनी ने इस इवेंट को रद्द करने का फैसला कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही यह भी घोषणा की है कि Coronavirus की लड़ाई में सहयोग करते हुए N95 मास्क डोनेट करेगी। ये मास्क लोगों को डोनेट किए जाएंगे जो देशभर में Coronavirus को रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए हैं।

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि 'फिलहाल हम COVID-19 से जूझ रहे हैं और ऐसे में हमने अपने नए प्रोडक्ट Vivo V19 को लॉन्च करने की प्लानिंग को कैंसिल कर दिया है। अभी हमारा फोकस COVID-19 से लड़ने के लिए रिसोर्स लाने पर है। ऐसे में हमने N95 मास्क डोनेट करने की योजना बनाई है। ये मास्क डॉक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कस को डोनेट किए जाएंगे।' इसके साथ ही कंपनी ने इस पोस्ट के जरिए लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने का भी आग्रह किया है 

It’s a difficult time and the world needs all the help it can get.

We are doing our bit to help curb the spread of COVID-19.#vivontGiveUp #CoronaVirus #Covid19 #StayHome #FlattenTheCurve #Quarantine pic.twitter.com/6gXG2s3IHw

— Vivo India (@Vivo_India) March 24, 2020


वहीं अब कंपनी ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि vivo India ने महाराष्ट में हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए एक लाख से ज्यादा N95 मास्क डोनेट किए हैं।

Healthcare workers continue to work under extreme circumstances to fight against COVID-19.Presided by Rajesh Tope, Public Health &Family Welfare Minister, Maharashtra, vivo India donated over 1 lakh masks to healthcare workers in Maharashtra.#covid19 #CoronaRelief pic.twitter.com/YCyGxp6FUI

— Vivo India (@Vivo_India) March 25, 2020

वैसे बता दें कि Vivo पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नहीं है जिसने N95 मास्क बनाने और डोनेट करने की घोषणा की है। इससे पहले Xiaomi ने भी N95 मास्क और प्रोटेक्टिव सूट डोनेट करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ये मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में बांटे जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स प्रोटेक्टिव सूट्स भी डोनेट करेगी।

वहीं भारत में लॉन्च किए जाने Vivo V19 स्मार्टफोन की बात करें तो इसे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल इंडोनेशिया के मॉडल की तुलना में काफी अलग हो सकता है। इसमें पंच​-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा भारत में कंपनी इस स्मार्टफोन को Snapdragon 712 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। जबकि इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए मॉडल में Snapdragon 675 चिपसेट का उपयोग किया गया है। Coronavirus के कारण भारत में कैंसिल हुए इवेंट के बाद अब यूजर्स इस स्मार्टफोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लीक्स के मुताबिक कंपनी अब इसे 3 अप्रैल को लॉन्च करेगी।

chat bot
आपका साथी