Redmi Note 7 Pro Vs Samsung Galaxy M20: कौन है वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन?

Redmi Note 7 को Redmi Note 6 सीरीज के अगले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:41 AM (IST)
Redmi Note 7 Pro Vs Samsung Galaxy M20: कौन है वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन?
Redmi Note 7 Pro Vs Samsung Galaxy M20: कौन है वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन?

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi Note 7 और Redmi Go के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7 को Redmi Note 6 सीरीज के अगले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। जबकि, Redmi Go को इस सीरीज के बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7 Pro को हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन को चुनौती के तौर पर देखा जा सकता है। आइए, जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में से किस स्मार्टफोन का चुनाव आपके लिए बेहतर होगा

Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7 Pro को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ल फीचर की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080X2340 दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर क्रायो 460 और हेक्साकोर क्रायो 460 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन एड्रिनो जीपीयू 612 से लैस होगा। फोन की सबसे खास बात यह है कि इसें 4,000mAh की दमदार बैटरी से लैस किया गया है। फोन की एक और खास बात यह है कि इस बजट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का और 5 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy M20

Samsung Galaxy M20 को पिछले महीने भारत में बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है। वहीं, हाई एंड वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये रखी गई है। स फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में वाडरड्रॉप वी-नॉच फीचर दिया गया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 फीसद तक दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एक्सीनॉस 7904 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3GB/4GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 32GB/64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे के साथ डिस्प्ले फ्लैश ऑप्शन दिया गया है।

हमारा फैसला

Redmi Note 7 Pro को कैमरे के मामले में Samsung Galaxy M20 से बेहतर माना जा सकता है क्योंकि मिड बजट में यह पहला स्मार्टफोन है जो 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। बैटरी के मामले में Samsung Galaxy M20 ने बाजी मारी है। वहीं, परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे ही हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

IRCTC अकाउंट बनाने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Redmi Note 7 Pro, Galaxy S10, Nokia 9 समेत ये स्मार्टफोन्स फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

Oppo K1 vs Nokia 7.1 vs Vivo V9 Pro: कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

chat bot
आपका साथी