अमेजन पर दूसरे देशों के सामान को खरीदना हुआ आसान, इन 7 आसान तरीकों से करें शॉपिंग

अमेजन ने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को एक बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने एक नए फीचर को पेश किया है, जिससे आप किसी भी देश से कोई भी सामान खरीद सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Wed, 18 Apr 2018 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 24 Apr 2018 07:38 AM (IST)
अमेजन पर दूसरे देशों के सामान को खरीदना हुआ आसान, इन 7 आसान तरीकों से करें शॉपिंग
अमेजन पर दूसरे देशों के सामान को खरीदना हुआ आसान, इन 7 आसान तरीकों से करें शॉपिंग

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अमेजन ने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को एक बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने एक नया फीचर को पेश किया है, जिससे आप किसी भी देश से कोई भी सामान खरीद सकते हैं। अब एप आपको किसी भी समान पर लगने वाले शिपिंग कॉस्ट, इंपोर्ट ड्यूटी के साथ उसकी कीमत के बारे में भी बताएगा। एप में कई भाषाओं के भी विकल्प दिए गए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अमेजन के इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे करना है? जानते हैं इन तरीकों के बारे में,

Step 1

अपने अमेजन शॉपिंग एप पर जाएं। यहां ऊपर दाईं तरफ(लेफ्ट साइड) आपको मैन्यू ऑप्शन दिखेगा, यहा टैप करें।

Step 2

यहां आपको Settings ऑप्शन दिखेगा, जिसके सामने आपको उस देश का झंडा दिखेगा जिसे आपने चुन रखा होगा। इस पर टैप करें।

Step 3

टैप करते ही आपको एक नया मैन्यू पॉप दिखाई देगा। यहां 'Country and Language' ऑप्शन पर टैप करें और अपनी पसंद के देश और भाषा को चुनें।

Step 4

इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा, जहां आपको उस देश का वेबसाइट चुनना होगा, जहां से आप खरीदारी करना चाहते हैं। यहां आपको भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा।

Step 5

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, भारत, जापान, यूके और यूएस देखों के लिए इंग्लिश भाषा उपलब्ध है। जबकि ब्राजील, चीन, फ्रांस, इटली, मेक्सिको और स्पेन के लिए भाषा की सेटिंग्स बदल जाएगी। हालांकि जब आप इन देशों को चुनेंगे तक आपको एक मेल मिलेगा, जिसमें भाषा बदलने की जानकारी आपको दी हुई होगी।

Step 6

उस देश को चुनें जहां से आप शॉपिंग करना चाहते हैं। इसके बाद Done बटन पर टैप कर दें।

Step 7

ऐसा करने पर एप आपको उस देश के स्टोर पेज पर ले जाएगा, जहां से आप खरीदारी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

सावधान! 3000 से ज्यादा एप आपके बच्चों पर रख रहे हैं नजर, COPPA नियम की हो रही अनदेखी

Gmail में होंगे ये 6 बड़े बदलाव, गूगल ने कहा ‘नए फीचर्स को लेकर अपडेट का काम जारी’

अमेजन इंडिया पर EMI फेस्ट सेल शुरू, जानें अन्य प्लेटफॉर्म पर क्या हैं ऑफर्स 

chat bot
आपका साथी