खो गया है स्मार्टफोन तो इस तरह कर सकते हैं लोकेशन ट्रैक

हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने खोए हुए फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 12 Sep 2017 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Sep 2017 05:30 PM (IST)
खो गया है स्मार्टफोन तो इस तरह कर सकते हैं लोकेशन ट्रैक
खो गया है स्मार्टफोन तो इस तरह कर सकते हैं लोकेशन ट्रैक

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में गुम हुए फोन को ढूंढना फिर भी आसान होता है। लेकिन अगर आपका फोन चोरी हो गया हो तो इसे ढूंढना काफी मुश्किल होता है। चोर आपके फोन से कॉन्टैक्ट, फोटोज या फोन में सेव अन्य अहम डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसी परेशानी से निपटने के लिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपना फोन ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको GPS tracker by Follow me एप को इंस्टॉल करना होगा। इससे अगर आपका फोन गुम हो जाए या खो जाए तो इसे ट्रैक किया जा सकता है।

कैसे करें एप का इस्तेमाल?

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर GPS tracker by Follow me एप को डाउनलोड करें। इस जैसी कई एप्स प्ले स्टोर में मौजूद होंगी। आपको ब्लू आइकन वाली एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना है।

2. एप को ओपन करें। यहां जो पेज ओपन होगा इसमें से सेटिंग्स पर टैप करें।

3. अब आपको अपना अकाउंट बनाना होगा जिसके लिए पेज पर दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा।

4. अब एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको यूजरनेम और पासवर्ड डालना है। इसके बाद ट्रैक इंटरवेल में 1 मिनट को सेलेक्ट करें। फिर नीचे दिए गए सेव बटन पर टैप कर दें।

5. इसके बाद आपके फोन में टॉप पर जीपीएस का साइन आ जाएगा। इसके बाद एप से बाहर आएं और गूगल क्रोम पर जाकर GPS tracker by Follow me लिंक को खोलें।

6. यहां आपको अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा। इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें Continue to my map पर टैप करना है।

7. इसके बाद एक मैप ओपन होगा जिसमें आपके खोए हुए फोन की लोकेशन ओपन हो जाएगी। यहां से आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

इन तरीकों से स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग सीखना होगा आसान

आपके स्मार्टफोन में छुपी हैं ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स, आज ही करें Try

प्रिंटर लेने जा रहे हैं तो जरुर रखें इन 8 बातों का ध्यान, होगा फायदे का सौदा
 

chat bot
आपका साथी