WhatsApp Group Chat इन्विटेशन लिंक को किया गया ठीक, Google सर्च से हटाए गए लिंक

WhatsApp के ग्रुप चैट के कई लिंक्स Google Search पर शो हो रहे थे। इन लिंक्स की मदद से यूजर्स किसी भी ग्रुप को ज्वाइन कर पा रहे हैं। (फोटो साभार- WhatsApp)

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 01:51 PM (IST)
WhatsApp Group Chat इन्विटेशन लिंक को किया गया ठीक, Google सर्च से हटाए गए लिंक
WhatsApp Group Chat इन्विटेशन लिंक को किया गया ठीक, Google सर्च से हटाए गए लिंक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सबसे ज्यादा सिक्योर माने जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp से जुड़ी एक और खबर पिछले दिनों सामने आई थी। इस खबर के मुताबिक, WhatsApp के ग्रुप चैट के कई लिंक्स Google Search पर शो हो रहे थे। इन लिंक्स की मदद से यूजर्स किसी भी ग्रुप को ज्वाइन कर पा रहे हैं। उस ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों के नंबर तक सार्वजनिक हो रहे हैं। दरअसल, Motherboard नाम की संस्था ने इसे आइडेंटिफाई किया है। उनकी टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, Google सर्च रिजल्ट के जरिए उनकी टीम ने कुछ ऐसे ही WhatsApp ग्रुप का पता लगाया था। उनकी टीम ने UN द्वारा मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संगठन के तौर पर एक ग्रुप भी ज्वॉइन किया था। टीम ने ये भी बताया कि Google द्वारा ऐसे ही कई ग्रुप्स को इंडेक्स किया जा रहा है।

A misconfiguration by WhatsApp enabled ~470k Group Invite links to be indexed by search engines

It should’ve been `Disallow`ed with robots.txt or with the `noindex` meta tag

thanks @JordanWildon for the tip https://t.co/CJxjJ5qyfh" rel="nofollow pic.twitter.com/FrW1I9Y8vs

— Jane Manchun Wong (@wongmjane) February 21, 2020

जिसके बाद WhatsApp अधिकारी जेन वॉन्ग ने बताया कि Google के पास इस तरह के 4,70,000 WhatsApp ग्रुप उपलब्ध हैं। इन सभी ग्रुप को कोई भी आसानी से ज्वॉइन कर सकते हैं। ट्विटर यूजर्स ने भी इस तरह के कई ग्रुप्स के रिजल्ट को ट्वीट भी किया है। Google की तरफ से इस मामले पर ट्वीट किया गया और कहा गया कि गूगल या कोई भी अन्य सर्च इंजन इस तरह के किसी भी लिंक को ओपन बेब में फ्लश करते हैं। इसमें कुछ नया नहीं है। हम साइट्स को इस तरह के कंटेंट को ब्लॉक करने के टूल्स भी ऑफर करते हैं।

Google के इस स्टेटमेंट के बाद WhatsaApp ने इस तरह की समस्या को फिक्स कर लिया है। इस तरह के किसी भी लिंक को अब Google Search से हटा लिया गया है। एक ट्विटर यूजर ने WhatsApp ग्रुप चैट इन्वाइट लिंक के Google सर्च से हटाए जाने पर WhatsApp को धन्यवाद भी बोला है। लेकिन, यूजर ने ये भी कहा कि Google Search के अलावा अभी भी इस तरह के लिंक अन्य सर्च इंजन पर उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि WhatsApp जल्द ही इसे अन्य सर्च इंजन से भी हटा लेगा। 

chat bot
आपका साथी