सस्ती कीमत में Honor 7C और Redmi Note 5 में कौन है बेहतर, जानें

बजट सेगमेंट में Honor 7C और Redmi Note 5 में से किसने मारी बाजी

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 29 Jun 2018 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 10:59 AM (IST)
सस्ती कीमत में Honor 7C और Redmi Note 5 में कौन है बेहतर, जानें
सस्ती कीमत में Honor 7C और Redmi Note 5 में कौन है बेहतर, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में शाओमी, हॉनर, मोटोरोला जैसी कंपनियां लगातर ही एंड्रॉयड फोन्स लॉन्च कर रही हैं। कुछ ही समय पहले 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में हॉनर और शाओमी ने दो हैंडसेट पेश किए थे। इस सेगमेंट में इन स्मार्टफोन्स को बेहतर माना जाता है। आपको बता दें कि Redmi Note 5 और Honor 7C की कीमत 9,999 रुपये है।

Honor 7C बनाम Redmi Note 5: लुक और डिस्प्ले

जहां Honor 7C को एल्यूमिनियम यूनिबॉडी से बनाया गया है। वहीं, Redmi Note 5 को प्लास्टिक बॉडी से बनाया गया है। दोनों हो फोन्स का आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। Redmi Note 5 में 5.99 इंच आईपीसी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160 x 1080 है। वहीं, Honor 7C में 5.99 इंच आईपीसी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440 x 720 है।

Honor 7C बनाम Redmi Note 5: कैमरा क्वालिटी

Honor 7C में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 4K वीडियोज रिकॉर्ड कर सकता है। जबकि Honor 7C 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा Honor 7C में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल और Redmi Note 5 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

Honor 7C बनाम Redmi Note 5: ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी

Honor 7C EMUI 8.0 पर आधारित एंड्रॉयड 8 ऑरियो पर काम करता है। वहीं, Redmi Note 5 MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है। यह फोन ऑरियो पर कब अपडटे होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। फोन को पावर देने के लिए Honor 7C में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi Note 5 में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Honor 7C बनाम Redmi Note 5: प्रोसेसर और रैम

Honor 7C स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट दिया गया है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं, Redmi Note 5 स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें भी 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। Honor 7C में मेमोरी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया गया है। जबकि Redmi Note 5 में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। यानी दूसरे स्लॉट में सिम या कार्ड में से किसी एक को ही लगाया जा सकता है।

Honor 7C बनाम Redmi Note 5: कौन है बेहतर

Redmi Note 5 के मुकाबले Honor 7C में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट और बेहतर बिल्ड क्वालिटी दी गई है। ऐसे में फीचर्स के मामले में Honor 7C ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

इन 5 स्मार्टफोन्स की तकनीक हैरान कर देंगी आपको, जानें ऐसा क्या है खास

इन 5 एप्स की मदद से महीने भर में घटाएं 4 किलो वजन

10 हजार से कम कीमत में खरीदें ये 5 पावरफुल स्मार्टफोन, जानें फीचर्स 

chat bot
आपका साथी