48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A41 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा दी गई है

By Renu YadavEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 12:24 PM (IST)
48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy A41 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung के फैंस के लिए यह साल काफी शानदार है, क्योंकि साल की शुरुआत से अभी तक कंपनी कई नए स्मार्टफोन्स बाजार में उतार चुकी है। इसमें मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने Galaxy A सीरीज में Galaxy A21, Galaxy A11 और Galaxy A01 को लॉन्च किया है। वहीं अब Galaxy A41 का ग्लोबल वेरिएंट भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को जापान में पेश किया गया था। जापान की तुलना में ग्लोबल वेरिएंट में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy A41 की कीमत और उपलब्धता

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Galaxy A41 की कीमत €299 यानि 24,670 रुपये है। इसे प्रिज्म ब्लैक, प्रिज्म क्रश व्हाइट, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश रेड कलर में पेश किया गया है। कंपनी की ग्लोबल साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन मई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अभी सेल डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 

Samsung Galaxy A41 के स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy A41 में 6.1 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। फोन को Octa Core प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके इसे 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Galaxy A41 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 25MP का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500mAh की बैटरी दी गई है। जापान में लॉन्च किया गया मॉडल पानी व धूल-मिट्टी अवरोधक है। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में यह ​सुविधा उपलब्धउ नहीं है। 

chat bot
आपका साथी