Nokia Smart TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia Smart TV भारतीय बाजार में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के ​जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा और लॉन्च से पहले डिवाइस की कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 01:49 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 01:49 PM (IST)
Nokia Smart TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Nokia Smart TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले काफी समय से Nokia Smart TV चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब यह डिवाइस भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है, लेकिन 10 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के लॉन्च की जानकारी ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दी गई है और इससे स्पष्ट होता है कि भारत में यह Flipkart के जरिए ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। उपलब्धता से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। Nokia Smart TV भारत में Rs 41,999 की कीमत में साथ उपलब्ध होगा।

Flipkart पर Nokia Smart TV की कीमत के साथ ही जानकारी दी गई है कि यह 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसके लिए साइट पर Notify Me का बटन भी दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में खास फीचर्स के तौर पर JBL साउंड सिस्टम और Android 9 ओएस का उपयोग किया गया है। वहीं इसमें 55 इंच का 4K UHD डिस्प्ले मौजूद है। टीवी की सेल के साथ ही Flipkart पर यह भी जानकारी दी गई है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा ईएमआई ऑप्शन की भी सुविधा मौजूद है। 

Nokia Smart TV के स्पेसिफिकेशन्स

Nokia Smart TV में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 55 इंच का 4K UHD LED डिस्प्ले दिया गया है। खास फीचर के तौर पर डिवाइस में JBL audio सिस्टम के साथ ही DTS TruSurround साउंड सपोर्ट भी उपलब्ध है। स्लिम बॉडी के इस डिवाइस का लुक बेहद सिंपल है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Android 9 ओएस पर आधारित इस टीवी में बिल्ट—इन क्रोमकास्ट दिया गया है। वहीं इसमें Google Assistant सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसमें Netflix और YouTube सपोर्ट के लिए हॉटकी भी मौजूद है। Nokia TV में 2.25जीबी की रैम दी गई है और यह PureX quad-core प्रोसेसर पर काम करता है। 

chat bot
आपका साथी