खुशखबरी! आने वाला है ऐसा स्मार्टफोन, जो लैपटॉप का भी करेगा काम

Nokia को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी है| लंबे समय के बाद नोकिया एक शानदार कांसेप्ट के साथ मार्किट में दस्तक देने जा रहा है

By MMI TeamEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2015 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2015 12:33 PM (IST)
खुशखबरी! आने वाला है ऐसा स्मार्टफोन, जो लैपटॉप का भी करेगा काम

Nokia को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी है| लंबे समय के बाद नोकिया एक शानदार कांसेप्ट के साथ मार्किट में दस्तक देने जा रहा है। नोकिया द्वारा शुरू होने वाला पावर रेंजर एक अच्छा कांसेप्ट है। नोकिया का यह कांसेप्ट नए डिजाइन के साथ मोबाइल मार्केट में और भी यूनिक साबित हो सकता है।

Nokia Swan एक एंड्रायड स्मार्टफोन है, जो 42 एमपी के जबरदस्त कैमरे, 4 जीबी रैम, तथा बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ आ रहा है। नोकिया स्वान स्मार्टफोन और टैबलेट के मिश्रण वाला एक ही डिवाइस है। यह फोन नार्मल यूज के लिए भी बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है, जिसमें क्वॉडकोर सीपीयू एक इंटेल चिप और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।

Nokia Swan स्मार्टफोन को ओपन करके टैबलेट में बदला जा सकता है। इसके अलावा इसे लैपटॉप की तरह भी यूज किया जा सकता है। 5.3 इंच डिस्पले स्क्रीन वाले नोकिया स्वान की डिस्पले स्क्रीन बदल कर 11 इंच वाला डिवाइस बन जाएगी।

नोकिया अपने इस कांसेप्ट नोकिया सी1 के साथ 2016 में जल्द ही वापसी करेगा।

chat bot
आपका साथी