एंड्रायड फोन के लिए गूगल का हिंदी इनपुट एप्प

अब तक गूगल का इंटरनेट पर ट्रांसलिटरेशन का एप्प काफी उपयोगी सिद्ध हुआ। अब गूगल ने एंड्रायड फोन के लिए भी हिंदी इनपुट एप्प रिलीज किया है जो ट्रांसलिटरेशन में भी सपोर्ट करेगा।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Mar 2013 02:28 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2013 02:28 PM (IST)
एंड्रायड फोन के लिए गूगल का हिंदी इनपुट एप्प

नई दिल्ली। अब तक गूगल का इंटरनेट पर ट्रांसलिटरेशन का एप्प काफी उपयोगी सिद्ध हुआ। अब गूगल ने एंड्रायड फोन के लिए भी हिंदी इनपुट एप्प रिलीज किया है। इसमें हिंदी कीबोर्ड के साथ-साथ ट्रांसलिटरेशन सपोर्ट भी है। यह एप्प यूजर्स को इंग्लिश कैरेक्टर्स में हिंदी शब्दों को टाइप करने में मदद करेगा और फिर उसे देवनागरी लिपि में बदल देगा। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और डिफॉल्ट कीबोर्ड की तरह उन सभी डिवाइस में इंस्टॉल किया जा सकता है जो एंड्रायड 2.2 पर आधारित है। हालांकि यह एप्प तभी काम करेगा जब आपके फोन में देवनागरी कैरेक्टर सपोर्ट हो।

इस एप्प में एक टोगल बटन है जो ट्रांसलिटरेशन में सपोर्ट करता है। इसकी मदद से इंग्लिश कैरेक्टर खुद ही हिंदी में रुपांतरित हो जाएंगे। जब जरूरत न हो तो ट्रांसलिटरेशन मोड को ऑफ भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने कीबोर्ड को इंग्लिश कीबोर्ड कंवर्ट करना होगा।

- बटन ए से ट्रांसलिटरेशन मोड को ऑन या ऑफ किया जा सकता है

- ट्रांसलिटरेशन मोड में आप इंग्लिश कैरेक्टर्स में हिंदी वर्डस को टाइप करेंगे और एप्प् इसे देवनागरी हिंदी में कंवर्ट कर देगा

- ट्रांसलिटरेशन मोड को हटाने के बाद आप केवल इंग्लिश में टाइप कर सकते हैं।

- इंग्लिश और हिंदी कीबोर्ड में स्विच करने के लिए ग्लोब बटन का उपयोग करें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी