ShareChat के देसी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Moj का चुपके से हुआ मेकओवर

ShareChat की स्मावित्व वाले Moj शॉर्ट वीडियो मेकिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने लोगो आइकन को चेंज किया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:40 AM (IST)
ShareChat के देसी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Moj का चुपके से हुआ मेकओवर
ShareChat के देसी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Moj का चुपके से हुआ मेकओवर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। TikTok बैन होने के बाद आस्तित्व में आए कई शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स में से एक ShareChat के Moj ऐप का मेकओवर हो गया है। कंपनी ने इस ऐप को चुपके से रीब्रांड किया है। आपको बता दें कि बीते 29 जून को भारत सरकार ने प्राइवेसी उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए TikTok समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर भारत में प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद कई स्वदेशी ऐप निर्माता कंपनियों ने TikTok के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने ऐप्स लॉन्च किए थे। इन ऐप्स में से Mitron, Moj जैसे ऐप्स शामिल हैं। यही नहीं, Roposo जैसे ऐप्स के यूजर्स दिनों-दिन बढ़ने लगे।

ShareChat की स्मावित्व वाले Moj शॉर्ट वीडियो मेकिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने लोगो आइकन को चेंज किया है। इसके अलावा कंपनी लगातार इसमें नए फीचर्स जोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि यूजर्स को रोका जा सके। Moj ऐप को चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के महज दो दिनों बाद ही Google Play Store पर लाइव किया गया था। देखते ही देखते ये Google Play Store पर भारत के टॉप-5 फ्री ऐप्स में शामिल हो गया। इसके अलावा इस ऐप के टेस्ट वर्जन को iOS स्टोर पर भी रिलीज किया गया है।

Moj ने रातों रात अपनी ब्रांडिंग को चुपके से बदल दिया है। साथ ही, इस ऐप के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी नई ब्रांडिंग को लिस्ट किया गया है। नई ब्रांडिंग में इसमें इमोजी को प्लेस किया गया है। साथ ही, कंपनी अपने इस ऐप को ग्लोबल बनाने की कोशिश कर रही है। इस ऐप के लॉन्च के पहले महीने में 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स हैं। इसके अलावा ये iOS पर भी टॉप 10 सोशल नेटवर्किंग ऐप्स में शामिल हो गया है। 

chat bot
आपका साथी