Year Ender 2023: इस सबसे अधिक डिलीट किया गया सोशल मीडिया एप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Most Deleted App of 2023 साल 2023 खत्म होने वाला है। इस साल सोशल मीडिया यूजर्स ने कई एप्स को इन्स्टॉल किया है तो कुछ ऐसे भी एप हैं। जिनको इस साल खूब डिलीट किया गया है। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किए जाने वाले एप्स में से इंस्टाग्राम का नाम सबसे शीर्ष पर है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

By Yogesh SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2023 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2023 05:24 PM (IST)
Year Ender 2023: इस सबसे अधिक डिलीट किया गया सोशल मीडिया एप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया ये एप

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी पार्ट बन गया है। यही वजह है कि दिन-ब-दिन इन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रहती है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किए एप्स के बारे में जानकारी दी गई है।

इस साल यूजर्स ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारी संख्या में डिलीट किया है। आइए जानते हैं कौन सा है ये एप।

रिपोर्ट से मिली ये जानकारी

TRG Data Centers के द्वारा किए गए एक सर्वे में ऐसे सोशल मीडिया एप्स के बारे में जानकारी दी गई है। जिनको साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 4.8 बिलियन सोशल मीडिया यूजर हैं। जो विश्व की जनसंख्या के 59.9 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट की माने तो ये यूजर औसतन 2 घंटा 14 मिनट किसी न किसी एप पर बिताते हैं।

ये भी पढ़ें- सस्ते बजट में लॉन्च किया जाएगा Redmi A3 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन पर दिखी फोन की झलक

ये एप किया गया सबसे ज्यादा डिलीट

हाल ही में आई इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में सबसे अधिक बार डिलीट किए जाने वाला एप इंस्टाग्राम है। 10 लाख लोगों ने एक्टिवली गूगल से पूछा कि वह अपना इंस्टाग्राम एप कैसे डिलीट कर सकते हैं। यानी इस हिसाब से देखें तो हर एक लाख यूजर्स में 12,500 लोगों ने गूगल पर इंस्टाग्राम को डिलीट करने के बारे में जानकारी सर्च की है।

इंस्टाग्राम के 240 करोड़ एक्टिव यूजर

सबसे दिलचस्प बात है कि भले ही इंस्टाग्राम को 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। लेकिन इस एप ने सोशल मीडिया एप्स में एक्टिव यूजर्स के मामले में अग्रणी स्थान कायम रखा है। वर्तमान समय में इंस्टाग्राम के 240 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।

ये भी पढ़ें- 100 फॉलोवर वाले यूजर भी ले सकते हैं Instagram पर ब्लू टिक, यहां जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस

chat bot
आपका साथी