फेसबुक मैसेंजर का आया नया लुक, अगले हफ्ते से एंड्रायड और आईओएस पर होगा जारी

मैसेंजर के मुख्य डेविड मार्कस ने कहा, “कंपनी का फोकस यूजर के लिए नेविगेशन आसान करने पर है”। यह नया लुक दुनियाभर में एंड्रायड और आईओएस पर इस हफ्ते से मिलना शुरु हो जाएगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 May 2017 03:00 PM (IST)
फेसबुक मैसेंजर का आया नया लुक, अगले हफ्ते से एंड्रायड और आईओएस पर होगा जारी
फेसबुक मैसेंजर का आया नया लुक, अगले हफ्ते से एंड्रायड और आईओएस पर होगा जारी

नई दिल्ली (जेएनएन)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मैसेजिंग एप मैसेंजर ने 1.2 बिलियन एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा छुआ है। ऐसे में एप के नेविगेशन को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एक नया लुक जारी किया है। मैसेंजर के मुख्य डेविड मार्कस ने कहा, “कंपनी का फोकस यूजर के लिए नेविगेशन आसान करने पर है”। यह नया लुक दुनियाभर में एंड्रायड और आईओएस पर इस हफ्ते से मिलना शुरु हो जाएगा।  

नए लुक में क्या है खास?

नए लुक में एक बदलाव इनबॉक्स में भी किया गया है जो मैसेजेज के साथ कॉन्टैक्ट का ऑनलाइन स्टेट्स भी बताता है। आपको बता दें कि इससे पहले मैसेंजर ने ग्रुप कंर्वसेशन को सबसे नीचे लिस्ट कर दिया था। वहीं, बॉटम बार में होम स्क्रीन, कैमरा बटन, सर्च और गेम्स भी शामिल होंगे। साथ ही इसमें एक नया डिस्कवर फीचर भी जोड़ा जाएगा। कंपनी ने इसे यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। साथ ही अगर यूजर ने कुछ मिस कर दिया है तो वो रेड डॉट के साथ दिखाया जाएगा। एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया, "ये बदलाव मैसेंजर को आसान बनाने के लिए किए गए हैं। ये आपके कॉन्टैक्ट तक जल्दी पहुंचने में, नई चैट शुरु करने में या अप टू डेट रहने में मदद करेंगे”। देखा जाए तो मैसेंजर में यह दूसरा बड़ा अपडेट है।

इससे पहले मैसेंजर ने लोकेशन शेयर करने का फीचर जारी किया था। इसके जरिए अब आप यह देख पाएंगे कि आपके दोस्त रियल टाइम में कहां है। इतना ही नहीं, आप अपने दोस्तों को भी ये बता पाएंगे कि आप रियल टाइम में कहां हैं।

कैसे चेक करें रियल टाइम लोकेशन?

इसके लिए आपको महज लोकेशन आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद More आइकन पर क्लिक कर के अपनी लोकेशन को सेलेक्ट करना होगा। आप अपनी लोकेशन को 60 मिनट के लिए शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसे कभी भी stop किया जा सकता है। इसके साथ ही आप ETA का भी अनुमान लगा सकते हैं। यानि आपको किसी किसी व्यक्ति की लोकेशन तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान आपको पहले ही हो जाएगा। इसके लिए आपको और आप जिस व्यक्ति तक पहुंचना चाहते हैं उसकी लोकेशन शेयरिंग ऑन रखनी होगी।

यह भी पढ़ें:

व्हाट्सएप ने एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया Pin To Top फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Zomato हुआ हैक, 17 मिलियन यूजर्स का डाटा चोरी, फौरन बदलें अपना पासवर्ड

व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा यह लिंक है Fake, जानें इसकी पूरी सच्चाई
 

chat bot
आपका साथी