Xiaomi के 2019 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स

Xiaomi के स्मार्टफोन्स को खरीदने का अच्छा मौका

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 12:55 PM (IST)
Xiaomi के 2019 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स
Xiaomi के 2019 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के साल 2019 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स को Amazon पर सेल में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें हैंडसेट्स पर Rs 12000 तक का ऑफ और Rs 2000 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर बहुत समय से आपने अपना स्मार्टफोन नहीं बदला है, तो इस सेल का लाभ उठा, अपने लिए नया स्मार्टफोन आर्डर कर सकते हैं।

Buy Now On Amazon

Redmi Note 8: Amazon पर यह स्मार्टफोन नंबर 1 बेस्ट सेलर की लिस्ट में शामिल है। यूजर्स ने इस हैंडसेट को काफी पसंद किया है और इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है। इसमें 48MP AI क्वैड कैमरा, मैक्रो लेंस, LED फ्लैश, AI सपोर्ट, 13MP फ्रंट कैमरा के साथ AI पोर्ट्रेट मोड मौजूद है। फोन में 6.3 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ 4GB रैम, 64GB इंटरनल मैमोरी, नैनो ड्यूल सिम, क्वालकॉम स्नैपड्रगन 665 प्रोसेसर और 4000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स सम्मिलित हैं। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसे Amazon से Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। यह अलग-अलग कलर और वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Buy Now On Amazon

Redmi Note 8 Pro: इस स्मार्टफोन को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और यह यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इसे Amazon पर 4.5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी पॉपुलैरिटी के चलते यह Amazon Choice में लिस्टेड है। MRP 17999 के इस हैंडसेट को Amazon से Rs 15999 में खरीदा जा सकता है। इसे Rs 753 प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ Rs 7150 तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसमें 64MP AI क्वैड रियर कैमरा के साथ 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ इसमें गेम टर्बो और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, 6GB रैम, 128GB इंटरनल मैमोरी, ड्यूल सिम जैसे फीचर्स शामिल है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है।

Buy Now On Amazon

Redmi 7A: Xiaomi के बजट स्मार्टफोन्स में यह सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है। Amazon पर यूजर्स ने इस हैंडसेट को 4 स्टार रेटिंग दी है। इसकी पॉपुलैरिटी के चलते इसे Amazon choice में लिस्ट किया गया है। MRP 6499 के इस हैंडसेट को Amazon से Rs 4999 में खरीदा जा सकता है। इसे Rs 235 प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 2 साल की वारंटी मिल रही है। साथ ही Rs 4700 तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसमें 12MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5.4 इंच डिस्प्ले, 2GB रैम, 16GB इंटरनल मैमोरी के साथ नैनो-सिम, स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 4000mAh की बैटरी दी गई है।

Buy Now On Amazon

Redmi Y3: यह स्मार्टफोन भी Xiaomi के बजट स्मार्टफोन्स में सम्मिलित है। इस हैंडसेट को Amazon पर यूजर्स ने 4 स्टार रेटिंग दी है। यूजर्स की चॉइस पर इसे Amazon choice में लिस्ट किया गया है। MRP 11999 के इस हैंडसेट को Amazon से Rs 7999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ Rs 7150 तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसमें 12MP + 2MP ड्यूल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 6.2 इंच का है। इसमें 3GB रैम, 32GB इंटरनल मैमोरी, ड्यूल-सिम, स्नैपड्रैगन 632 ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 4000mAh बैटरी जैसे फीचर्स सम्मिलित है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी